वर्तमान और स्टेटिक घटनाओं पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज़ को हल करें. आगामी महीनों में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये प्रश्न तैयार किए गए हैं.
1. भारत के किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश में अल्पाइन प्लांट प्रजाति (Alpine Plant species) पाई गई है?
A. कश्मीर
B. हिमाचल प्रदेश
C. अरुणाचल प्रदेश
D. उत्तराखंड
Ans. C
व्याख्या: अल्पाइन प्लांट की एक नई प्रजाति अरुणाचल प्रदेश में खोजी गई है. यह तवांग जिले (Tawang district) में पायी गई है.
2. क्रेमेनथोडियम इंडिकम (Cremanthodium indicum) के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है/हैं?
1. यह हिमालयी सूरजमुखी (Himalayan Sunflower) की एक प्रजाति है.
2. प्रजातियां IUCN दिशानिर्देशों (IUCN guidelines) के अनुसार गंभीर रूप से खतरे में (Endangered) हैं.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: यह हिमालयी सूरजमुखी (Himalayan Sunflower) की एक प्रजाति है. कुछ आश्चर्य की बात यह है कि IUCN के दिशानिर्देशों के अनुसार नई पाई जाने वाली प्रजाति गंभीर रूप से खतरे में है.
3. अल्पाइन पौधों (Alpine plants) को कहां पाया जा सकता है?
A. टुंड्रा क्षेत्र (Tundra)
B. उष्णकटिबंधीय क्षेत्र (Tropics)
C. सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert)
D. ध्रुवीय क्षेत्र (Poles)
Ans. A
व्याख्या: अल्पाइन पौधे वे हैं जो एक उच्च ऊंचाई पर और पेड़ की रेखा से ऊपर बढ़ते हैं. उन्हें अल्पाइन टुंड्रा भी कहा जाता है.
4. NFT क्या है?
A. Non Fungible Tokens
B. Non Fugitive Token
C. Non Funded Token
D. New Fund Token
Ans. A
व्याख्या: NFT या Non Fungible Tokens एक प्रकार की संपत्ति (Asset) में से एक है और इन दिनों व्यापक रूप से खबरों में है.
5. NFT के बारे में सही कथन चुनें.
1. यह क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की एक क्लास है जिसका कोई मानक मूल्य नहीं है.
2. NFT एक तरह की डिजिटल फ़ाइल है जिसकी विशिष्ट पहचान और स्वामित्व ब्लॉकचेन पर सत्यापित है.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: NFT क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) की एक क्लास है जिसका कोई मानक मूल्य नहीं है. इसे एक डिजिटल फ़ाइल के रूप में समझा जा सकता है जिसकी विशिष्ट पहचान और स्वामित्व ब्लॉकचेन पर सत्यापित है.
स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 18 मार्च 2021
6. 2014 में पृथ्वी पर स्पेस हरिकेन (Space hurricane) की हलचल कहां दखी गई थी?
A. उत्तरी ध्रुव (North Pole)
B. दक्षिणी ध्रुव (South Pole)
C. कर्क रेखा (Tropic of Cancer)
D. मकर रेखा (Tropic of Capricorn)
Ans. A
व्याख्या: वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक अज्ञात घटना देखी, कुछ ऐसा जो पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव में उनके लिए बिल्कुल नई थी. यह एक स्पेस हरिकेन (Space hurricane) था जिसे अगस्त 2014 से प्राप्त सॅटॅलाइट डेटा को Piecing करके देखा गया था.
7. स्पेस हरिकेन (Space hurricane) पर वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन के आधार पर कौनसा कथन सही है/हैं?
1. यह लगभग 8 घंटे तक प्लाज्मा रोलिंग का 620-मील चौड़ा घूमता हुआ द्रव्यमान था.
2. यह पृथ्वी के वायुमंडल में एक्सोस्फीयर (Exosphere) में देखा गया था.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. A
व्याख्या: स्पेस हरिकेन (Space hurricane) पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल में लगभग 8 घंटे के लिए प्लाज्मा रोलिंग का लगभग 620-मील चौड़ा घूमता हुआ द्रव्यमान था.
8. स्पेस हरिकेन (Space hurricane) और स्थलीय हरिकेन (Terrestrial hurricane) के बीच प्रमुख अंतर क्या है?
1. स्थलीय हरिकेन (Terrestrial hurricane) में उच्च गति की हवाएं चलती हैं लेकिन स्पेस हरिकेन (Space hurricane) में नहीं.
2. स्थलीय हरिकेन (Terrestrial hurricane) पानी की बारिश करता है लेकिन स्पेस हरिकेन (Space hurricane) इलेक्ट्रॉनों (Electrons) की बारिश करता है.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. B
व्याख्या: स्पेस हरिकेन (Space hurricane) किसी अन्य अंतरिक्ष मौसम की घटना के समान है. यह सौर हवा के माध्यम से सूर्य से निकलने वाले प्लाज्मा की धाराओं के कारण होता है. घटना पृथ्वी पर तूफान के समान थी, लेकिन इससे इलेक्ट्रॉनों (Electrons) की बारिश हुई.
9. भारत ने हाल ही में संबंधों को बढ़ाने के लिए किस राष्ट्र के साथ एक संयुक्त आयोग (Joint Commission) की स्थापना की है?
A. इराक (Iraq)
B. पाकिस्तान (Pakistan)
C. ईरान (Iran)
D. कुवैत (Kuwait)
Ans. D
व्याख्या: भारत और कुवैत ने मित्रता के संबंधों को बढ़ाने और गहरा करने के लिए एक संयुक्त आयोग (Joint Commission) की स्थापना करने का निर्णय लिया है.
10. World Sleep Day 2021 कब मनाया जा रहा है?
A. 19 मार्च
B. 20 मार्च
C. 21 मार्च
D. 22 मार्च
Ans. A
व्याख्या: प्रत्येक वर्ष, World Sleep Day शुक्रवार को स्प्रिंग वर्नल इक्विनॉक्स (Spring Vernal Equinox) से पहले मनाया जाता है. इस साल यह 19 मार्च को मनाया जा रहा है.
Play Here: डेली स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation