अपने ज्ञान के अनुसार निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें. यह प्रश्नोत्तरी आपको विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC सिविल सेवा, SSC, बैंक PO इत्यादि के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद करेगी.
1. बिटकॉइन (Bitcoin) का आविष्कारक कौन था?
A. Elon Musk
B. Satoshi Nakamoto
C. Vitalik Buterin
D. Nick Szabo
Ans. B
व्याख्या: बिटकॉइन (Bitcoin) के निर्माता के बारे में कोई सार्वजनिक जानकारी नहीं है लेकिन बिटकॉइन के आविष्कारक के लिए Satoshi Nakamoto को उपनाम (Pseudonymously) की तरह इस्तेमाल किया गया था.
2. भारत में पहला बिटकॉइन एटीएम (Bitcoin ATM) कहाँ स्थापित किया गया था?
A. दिल्ली
B. बेंगलुरु
C. मुंबई
D. कोलकाता
Ans. B
व्याख्या: भारत में पहला बिटकॉइन एटीएम (Bitcoin ATM) बेंगलुरु में लॉन्च किया गया था.
3. विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2020 (World Air Quality Report 2020) किस संगठन द्वारा जारी की गई?
A. IQ Air
B. Amnesty International
C. UNICEF
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. A
व्याख्या: IQAir, एक स्विस संगठन ने विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2020 (World Air Quality Report 2020) जारी की.
4. विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2020 (World Air Quality Report 2020) के अनुसार सही कथन चुनें.
1. दक्षिण एशिया के 1.6% शहर WHO द्वारा मानकीकृत PM 2.5 लक्ष्य को पूरा करते हैं.
2. 40 सबसे प्रदूषित शहरों में से 37 दक्षिण एशिया के हैं.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2020 (World Air Quality Report 2020) में 106 देशों के आंकड़े शामिल हैं जबकि 2019 में 98 देशों और 2018 में 69 देशों के शामिल थे. दक्षिण एशिया के केवल 1.6% शहरों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मानकीकृत पीएम 2.5 लक्ष्य को पूरा किया. 40 सबसे प्रदूषित शहरों में से 37 दक्षिण एशिया के हैं.
5. विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2020 (World Air Quality Report 2020) के अनुसार दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है?
A. Xinjiang
B. नई दिल्ली (New Delhi)
C. टोक्यो (Tokyo)
D. न्यूयॉर्क (New York)
Ans. A
व्याख्या: शीर्ष सबसे प्रदूषित शहर चीन में Xinjiang है, इसके बाद विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2020 (World Air Quality Report 2020) के अनुसार नौ भारतीय शहर हैं.
स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 17 मार्च 2021
6. महासागर (Ocean) के जीनोम मैपिंग (Genome mapping) के संबंध में कौन सा कथन सही है/हैं.
1. महासागर में सूक्ष्मजीवों के नमूने 100 किमी की औसत गहराई पर एकत्र किए जाएंगे.
2. अध्ययन महासागर के रोगाणुओं में RNA और DNA में परिवर्तन को नियंत्रित करने वाले तनाव कारकों को पहचानने में सहायक होगा.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. B
व्याख्या: शोधकर्ताओं की टीम भारत के पूर्वी तट से ऑस्ट्रेलिया और फिर मॉरीशस के पोर्ट लुइस (Port Louis) तक और पाकिस्तान की सीमा तक जाएगी. जीनोम मैपिंग के लिए, वे 5 किमी की औसत गहराई पर महासागर में सूक्ष्मजीवों के नमूने एकत्र करेंगे. इस अध्ययन से महासागर के रोगाणुओं में RNA और DNA में परिवर्तन को नियंत्रित करने वाले तनाव कारकों को पहचानने में मदद मिलेगी.
7. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गर्भ का चिकित्सकीय समापन (संशोधन) विधेयक, 2021 (Medical Termination of Pregnancy Bill, 2021) के अनुसार सही है/हैं?
1. मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (संशोधन) बिल, 2020 (Medical Termination of Pregnancy (Amendment) Bill, 2020) मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट, 1971 में संशोधन करेगा.
2. विशेष श्रेणी की महिलाओं, के लिए गर्भ काल की ऊपरी सीमा को 20 से बढ़ाकर 24 सप्ताह तक करना है .
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: PIB के अनुसार राज्यसभा ने गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम, 1971 में संशोधन करने के उद्देश्य से 16 मार्च 2021 को गर्भ का चिकित्सकीय समापन (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दे दी थी और इस विधेयक को लोकसभा द्वारा 17 मार्च 2020 को मंजूरी दी गई है. इसमें विशेष श्रेणी की महिलाओं, जिनके बारे में एमटीपी नियमों में किये जाने वाले संशोधनों में परिभाषित किया जाएगा, के लिए गर्भ काल की ऊपरी सीमा को 20 से बढ़ाकर 24 सप्ताह तक करना और इसके दायरे में बलात्कार से पीड़ित, अनाचार की शिकार और अन्य कमजोर महिलाओं (जैसे दिव्यांग महिलाओं, नाबालिग) इत्यादि को शामिल किया जायेगा.
8. गर्भ का चिकित्सकीय समापन (संशोधन) विधेयक, 2021 के अनुसार, विशेष श्रेणियों की महिलाओं के लिए गर्भ काल की ऊपरी सीमा को कितना बढ़ाया जाएगा?
A. 18-20 सप्ताह
B. 20-24 सप्ताह
C. 24-28 सप्ताह
D. 16-20 सप्ताह
Ans. B
व्याख्या: संशोधित विधेयक में विशेष श्रेणी की महिलाओं, जिनके बारे में एमटीपी नियमों में किये जाने वाले संशोधनों में परिभाषित किया जाएगा, के लिए गर्भ काल की ऊपरी सीमा को 20 से बढ़ाकर 24 सप्ताह तक करना और इसके दायरे में बलात्कार से पीड़ित, अनाचार की शिकार और अन्य कमजोर महिलाओं (जैसे दिव्यांग महिलाओं, नाबालिग) इत्यादि को शामिल किया जायेगा.
9. भारत की पहली पानी के नीचे सुरंग किस शहर में बनाई जाएगी?
A. गोवा
B. मुंबई
C. कोलकाता
D. कोच्चि
Ans. B
व्याख्या: मुंबई में वर्ष 2023 तक भारत की पहली पानी के नीचे सुरंग होगी जो शहर की तटीय सड़क परियोजना (Coastal Road Project) का हिस्सा होगी.
10. प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक 2020 (Major Port Authorities Bill 2020 ) के बारे में कौन सा कथन सही है/हैं?
1. विधेयक देश के प्रमुख बंदरगाहों को अधिक स्वायत्त बना देगा और समुद्री क्षेत्र में प्रमुख जोर देगा.
2. विधेयक हितधारकों और बेहतर परियोजना निष्पादन क्षमता का लाभ देने के लिए तेजी से और पारदर्शी निर्णय प्रदान करेगा.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरण विधेयक 2020 (Major Port Authorities Bill 2020 ) देश के प्रमुख बंदरगाहों को सशक्त बनाना चाहता है ताकि वे निर्णय लेने में पूर्ण स्वायत्तता के आधार पर अधिक दक्षता के साथ और प्रमुख बंदरगाहों के संस्थागत ढांचे का आधुनिकीकरण कर सकें. विधेयक हितधारकों और बेहतर परियोजना निष्पादन क्षमता का लाभ उठाने के लिए तेजी से और पारदर्शी निर्णय भी प्रदान करेगा.
Play Here: डेली स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation