नीचे सूचीबद्ध क्विज़ को विशेष रूप से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कि कुछ ही महीनों में होने वाली हैं. UPSC, SSC, Bank PO, NDA, CDS इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को स्टैटिक GK और वर्तमान घटनाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी से मदद मिलेगी. आइये इस प्रश्नों को हल करते हैं.
1. निम्नलिखित में से कौन सा कथन आइसबर्ग (Iceberg) के लिए सही है?
1. यह बर्फ का एक टुकड़ा है जो कि ग्लेशियर से टूट गया है.
2. आइसबर्ग समुद्री धाराओं के खिलाफ चलता या ट्रेवल करता है.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. A
स्पष्टीकरण: आइसबर्ग (Iceberg) ग्लेशियर का एक टुकड़ा है जो कि टूट जाता है और खुले पानी में तैरता है. यह समुद्री धाराओं (Ocean currents) के साथ यात्रा करता है.
2. दक्कन का पठार के भूगोल (Geography of the Deccan) के बारे में सही कथन चुनें.
1. दक्कन प्राचीन गोंडवानालैंड का एक हिस्सा है.
2. दक्खन की उत्तर पश्चिमी सीमा छोटा नागपुर पठार द्वारा चिह्नित है.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D इनमे से कोई भी नहीं
Ans. A
स्पष्टीकरण: भारतीय प्रायद्वीपीय पठार, जिसे दक्कन का पठार भी कहा जाता है, प्राचीन गोंडवानालैंड का एक हिस्सा है. यह गुजरात और राजस्थान के बीच उत्तर पश्चिम में अरावली और मध्य भारत में विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला से घिरा हुआ है.
3. भोर घाट (Bhor Ghat) के प्राचीन मार्ग का विकास किस राजवंश ने किया था?
A. सातवाहन (Satavahana)
B. गंगा (Gangas)
C. गुप्त (Guptas)
D. चंदेल (Chandelas)
Ans. A
स्पष्टीकरण: भोर घाट (Bhor Ghat) सातवाहन राजवंश द्वारा कोंकण तट और दक्कन के पठार के आसपास के क्षेत्रों पर बंदरगाहों को जोड़ने के लिए विकसित एक प्राचीन व्यापार मार्ग था.
4. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार, केंद्र सरकार के पास राज्य को बनाने की शक्ति है?
A. अनुच्छेद 1
B. अनुच्छेद 2
C. अनुच्छेद 3
D. अनुच्छेद 4
Ans. C
स्पष्टीकरण: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 में कहा गया है कि, 'केंद्र सरकार के पास राज्य बनाने, किसी राज्य के आकार को बढ़ाने या घटाने और किसी भी राज्य की सीमाओं या नाम को बदलने की शक्ति है'.
5. गोवा को भारतीय गणराज्य में किस वर्ष विलय किया गया था?
A. 1959
B. 1961
C. 1987
D. 1949
Ans. B
स्पष्टीकरण: पुर्तगाली शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद 1961 में दमन और दीव और गोवा को भारतीय गणराज्य में मिला दिया गया था.
स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 20 फरवरी 2021
6. भारत का पहला केंद्र शासित प्रदेश निम्नलिखित में से किसे घोषित किया गया था?
A. गोवा
B. चंडीगढ़
C. हिमाचल प्रदेश
D. पुदुचेरी
Ans. A
स्पष्टीकरण: 1987 में गोवा भारत का पहला केंद्र शासित प्रदेश बना था.
7. स्टेथोस्कोप (Stethoscope) को स्टरलाइज़ (Sterilize) करने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण का नाम क्या है, जिसे हाल ही में भारत में उपयोग में लाया गया है?
A. StethoStet
B. SteroStet
C. Xech
D. ऐसा कोई भी उपकरण नहीं है
Ans. B
स्पष्टीकरण: SteroStet एक उपकरण है जिसका उपयोग स्टेथोस्कोप को स्टरलाइज़ करने के लिए किया जाता है. यह अपने डायाफ्राम से रोगजनकों के साफ करता है.
8. ई-युवा (E-Yuva) योजना किसके द्वारा कार्यान्वित की जा रही है?
A. BIRAC
B. ISRO
C. DRDO
D. NBRI
Ans. A
स्पष्टीकरण: Empowering Youth for Undertaking Value Added Innovative Translational Research (E-Yuva)के लिए युवाओं को सशक्त बनाना एक ऐसी योजना है जिसे जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (Biotechnology Industry Research Assistance Council, BIRAC) द्वारा लागू किया जाएगा.
9. अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 200 बार बाएं हाथ के बल्लेबाज को आउट करने वाला पहला गेंदबाज कौन है?
A. जे. बुमराह (J. Bumrah)
B. आर अश्विन (R. Ashwin)
C. जहीर खान (Zaheer Khan)
D. रोजर बिन्नी (Roger Binny)
Ans. B
स्पष्टीकरण: रविचंद्रन अश्विन (R. Ashwin) ने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ 200 विकेट लिए हैं और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
10. ई-छावनी पोर्टल (e-Chhawani Portal) क्या है?
A. यह पूरे भारत में 62 कैंटोनमेंट बोर्डों (Cantonment Boards) में रहने वाले नागरिकों को नगरपालिका सेवाएं प्रदान करने के लिए एक पोर्टल है.
B. यह उत्तर पूर्व भारत के कैंटोनमेंट बोर्ड में रहने वाले नागरिकों को नगरपालिका सेवाएं प्रदान करने के लिए एक पोर्टल है.
C. यह जम्मू और कश्मीर राज्य में रहने वाले नागरिकों को नगरपालिका सेवाएं प्रदान करने के लिए एक पोर्टल है.
D. यह गुजरात और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को नगरपालिका सेवाएं प्रदान करने के लिए एक पोर्टल है.
Ans. A
स्पष्टीकरण: भारत के रक्षा मंत्री ने पूरे भारत के 62 कैंटोनमेंट बोर्डों में रहने वाले नागरिकों को नगरपालिका सेवाएं प्रदान करने के लिए ई-छावनी पोर्टल लॉन्च किया है.
Play Here: डेली स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation