वर्तमान घटनाओं पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें और हर प्रश्न के उत्तर के साथ व्याख्या को भी अध्ययन करें. आगामी महीनों में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रश्नों को तैयार किया गया है.
1. किसे दुनिया का सबसे तेज़ डूबता शहर (World's fastest sinking city) माना जाता है?
A. Pyongyang
B. Hanoi
C. Ho Chi Minh City
D. Jakarta
Ans. D
व्याख्या: जकार्ता, इंडोनेशिया हर साल धीरे-धीरे डूब रहा है. इसे दुनिया का सबसे तेज डूबता शहर माना जाता है.
2. लौह अयस्क (Iron ore) की दो खदान कौन सी हैं जिन्होंने हाल ही में ओडिशा में अपनी गतिविधि शुरू की है?
i) कोरापुट (Koraput)
ii) संबलपुर (Sambalpur)
iii) गुआली (Guali)
iv) जिलिंग लैंगलोटा (Jiling Langlota)
A. i और ii
B. ii और iii
C. iii और iv
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: ओडिशा राज्य सरकार के स्वामित्व वाले ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन (Odisha Mining Corporation, OMC) ने जिलिंग लैंगलोटा (Jiling Langlota) और गुआली (Guali) लौह अयस्क (Iron ore) की खदानों में उत्पादन शुरू कर दिया है. प्रहलाद जोशी (Prahlad Joshi) और धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने इन खदानों का उद्घाटन किया है.
3. जकार्ता किस देश की राजधानी है?
A. वियतनाम (Vietnam)
B. जावा (Java)
C. इंडोनेशिया (Indonesia)
D. म्यांमार (Myanmar)
Ans. C
व्याख्या: जकार्ता इंडोनेशिया की राजधानी है.
4. 2020 में सबसे बड़ा लौह अयस्क (Iron ore) उत्पादक देश कौन सा था?
A. ऑस्ट्रेलिया (Australia)
B. ब्राज़ील (Brazil)
C. चीन (China)
D. भारत (India)
Ans. A
व्याख्या: दुनिया के शीर्ष पांच लौह अयस्क उत्पादक देश ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील , भारत, चीन और रूस हैं.
5. नवंबर 2021 में COP 26 किस देश में आयोजित किया जाएगा?
A. ग्लासगो (Glasgow)
B. मैड्रिड (Madrid)
C. बॉन (Bonn)
D. माराकेच (Marrakech)
Ans. A
व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (United Nation Climate Change Conference) COP 26 नवंबर 2021 में ग्लासगो (Glasgow) में आयोजित किया जाएगा.
स्टेटिक GK और करंट इवेंट्स पर आधारित प्रश्नोत्तरी: 25 फरवरी 2021
6. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance, ISA) के बारे में सही कथन चुनें.
1. यह 121 देशों का गठबंधन है.
2. यूरोपीय निवेश बैंक (European Investment Bank) और एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) के रूप में इसके क्रेडिट भागीदार हैं.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन 121 देशों का एक गठबंधन है. इसका उद्देश्य सौर ऊर्जा की कुशल ऊर्जा खपत के लिए काम करना और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करना है. यूरोपीय निवेश बैंक (European Investment Bank) और एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) के रूप में इसके क्रेडिट भागीदार हैं.
7. हाल के दिनों में जकार्ता के जलमग्न (Jakarta's submerging) होने के बारे में सही कथन चुनें.
1. उत्तरी जकार्ता (North Jakarta) के 2050 के अंत तक 95% तक पानी में डूबने की उम्मीद है.
2. पिछले 10 वर्षों में उत्तर जकार्ता (North Jakarta) 2.5 मीटर पहले ही डूब चुका है.
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. इनमे से कोई भी नहीं
Ans. C
व्याख्या: उत्तरी जकार्ता (North Jakarta) के 2050 के अंत तक 95% पानी में डूबने की उम्मीद है. यह हाल के 10 वर्षों में 2.5 मीटर पहले ही डूब चुका है और ऐसा बताया जा रहा है कि विभिन्न भागों में हर साल लगभग 25 सेंटीमीटर तक डूबना जारी रखेगा. जकार्ता के डूबने का प्रमुख कारण भूजल का अत्यधिक निष्कर्षण माना जाता है.
8. बस्तर क्षेत्र (Bastar region) में किस लौह अयस्क (Iron ore) की किस्म पाई जाती है?
A. Hematite
B. Magnetite
C. Titanomagnetite
D. Siderite
Ans. A
व्याख्या: दुर्ग बस्तर चंद्रपुर बेल्ट (Durg Bastar Chandrapur Belt) में अत्यंत उच्च श्रेणी का Hematite पाया जाता है. यह बस्तर क्षेत्र की पहाड़ियों की बैलाडिला श्रेणी ( Bailadila range of hills in Bastar region) में पाया जाता है.
9. इस वर्ष ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) की मेज़बानी कौन सा देश करेगा?
A. भारत
B. चीन
C. ब्राज़ील
D. रूस
Ans. A
व्याख्या: भारत 2021 के लिए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) की मेज़बानी करेगा.
10. किस हिंदी फिल्म को दादा साहब फाल्के बेस्ट फिल्म अवार्ड 2021 (Dadasaheb Phalke Best Film Award 2021) मिला है?
A. दिल बेचारा (Dil Bechara)
B. तानाजी (Tanhaji)
C. छपाक (Chhapaak)
D. गिल्टी (Guilty)
Ans. B
व्याख्या: तानाजी: द अनसंग वॉरियर (Tanhaji: The Unsung Warrior) ने दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2021 (Dadasaheb Phalke Best Film Award 2021) में 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म' का पुरस्कार जीता है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation