Strait of Hormuz की कितनी है लंबाई है और किस सागर में है स्थित?

Last Updated: Mar 20, 2026, 19:12 IST

Strait of Hormuz in Hindi: होर्मुज स्ट्रेट, फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है और अरब सागर तथा हिंद महासागर तक पहुँच का एकमात्र समुद्री मार्ग प्रदान करता है। स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ की लंबाई लगभग 167 किलोमीटर है। दुनिया के कुल समुद्री तेल व्यापार का लगभग 20–25% और एलएनजी का लगभग 20% इसी मार्ग से गुजरता है। 

Strait of Hormuz की कितनी है लंबाई है और किस सागर में है स्थित?
Strait of Hormuz की कितनी है लंबाई है और किस सागर में है स्थित?

होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है जो दुनिया का एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जो वैश्विक ऊर्जा व्यापार में केंद्रीय भूमिका निभाता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अरब सागर में स्थित है, यह तेल और गैस के परिवहन का प्रमुख रास्ता है और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम माना जाता है।

क्या है इसकी भौगोलिक स्थिति

होर्मुज स्ट्रेट, फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है और अरब सागर तथा हिंद महासागर तक पहुँच का एकमात्र समुद्री मार्ग प्रदान करता है। इसके उत्तर में ईरान और दक्षिण में संयुक्त अरब अमीरात तथा ओमान स्थित हैं।

कितनी है लंबाई और चौड़ाई

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज की लंबाई लगभग 167 किलोमीटर है। इसकी चौड़ाई 97 किलोमीटर से घटकर सबसे संकरे स्थान पर 33–39 किलोमीटर तक रह जाती है। जहाजों के लिए निर्धारित मार्ग बहुत संकीर्ण होते हैं।

किस सागर में स्थित है स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अरब सागर में स्थित है, इसे दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री चोकपॉइंट माना जाता है. यह उत्तर में ईरान और दक्षिण में ओमान (मुसंदम प्रायद्वीप) तथा संयुक्त अरब अमीरात के बीच स्थित है। यह फारस की खाड़ी से खुले समुद्र तक जाने का एकमात्र समुद्री रास्ता है।

क्या है इसका रणनीतिक महत्व

दुनिया के कुल समुद्री तेल व्यापार का लगभग 20–25% और एलएनजी का लगभग 20% इसी मार्ग से गुजरता है। इसलिए यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव

कतर, कुवैत और बहरीन जैसे देश पूरी तरह इस मार्ग पर निर्भर हैं। यदि यहाँ किसी प्रकार की रुकावट आती है, तो इससे वैश्विक तेल कीमतों में तेजी आ सकती है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हो सकता है। 

बड़ा फैसला! LPG ATM हुआ लॉन्च, 2-3 मिनट में मिलेगा भरा गैस सिलेंडर, इस शहर में शुरू हुई सेवा

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 20, 2026, 19:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News