This is an archived article last updated on Jul 30, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत कौन-सी है, जानें

Last Updated: Jul 30, 2023, 12:16 IST

आपने भारत के कई शहरों में कई ऊंची इमारतों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। गगनचुंबी इन इमारतों का निर्माण कई फ्लोर को मिलाकर किया जाता है, जिसके बाद शहर में अधिक ऊंचाई पर पहुंच पूरे शहर का नजारा देखा जा सकता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत के उत्तर में स्थित उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे अधिक ऊंची इमारत कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत
उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत

भारत के अलग-अलग शहरों में गगनचुंबी इमारतें बनी हुई हैं। शहर में दूर से ही दिखने वाली इन इमारतों का निर्माण कई फ्लोर को मिलाकर किया जाता है, जिसके बाद बहुमंजिला इमारत खड़ी होती है।

अमूमन भारत के महानगरों में आपको इस तरह की गगनचुंबी इमारतें देखने को मिलती हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत के उत्तर में स्थित प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत कौन-सी है।

यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत व इससे जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में जानेंगे। साथ ही इस लेख के माध्यम से हम आप भारत की सबसे ऊंची इमारत के बारे में भी जान सकते हैं। 

 

उत्तर प्रदेश के कितने शहरों में हैं ऊंची इमारतें 

उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख शहरों में आपको ऊंची-ऊंची इमारतें देखने को मिल जाएंगी। यहां लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर, बरेली और वाराणसी आदि जैसे जिलों में ऊंची-ऊंची इमारतों का निर्माण किया गया है। 

 

यह है उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत

उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत गौतबुद्धनगर जिले के नोएडा शहर में स्थित है, जो कि सेक्टर 94 में सुपरनोवा स्पाइरा है। यह इमारत उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत है। 

 

कितनी ऊंची है बिल्डिंग

नोएडा की इस बिल्डिंग की ऊंचाई करीब 300 मीटर है, जिसमें 80 फ्लोर का निर्माण किया गया है। यह बिल्डिंग बनकर तैयार है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। 

 

भारत की दूसरी सबसे ऊंची इमारत का दर्जा है हासिल

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची बिल्डिंग भारत की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है। भारत की सबसे ऊंची इमारत के बारे में जानने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं। 

 

बिल्डिंग में क्या हैं सुविधाएं

उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत को लेकर 2012 में योजना बनाई गई थी, जिसके बाद साल 2018 से इसके फ्लैटों का आवंटन शुरू हो गया था। इस बिल्डिंग में 600 स्टूडियों अपार्टमेंट और 250 रेजिडेंशियल परिसर बनाए गए हैं। 

 

लखनऊ की सबसे ऊंची इमारत

इस लेख के समाप्त होने के साथ हम उत्तर प्रदेश की राजधानी यानि लखनऊ की भी सबसे ऊंची इमारत के बारे में जान लेते हैं, तो आपको बता दें कि मौजूदा समय में लखनऊ की सबसे ऊंची इमारत जेपीएनआईसी कंवेंशन सेंटर है, जो कि 90 मीटर यानि 295 फीट16 मंजिला ऊंची है।

इस शहर में 120 मीटर30 मंजिल की शालीमार वन वर्ल्ड आइकॉनिक टॉवर का भी निर्माण हो रहा है, जिसके बनने पर वह शहर की सबसे ऊंची इमारत होगी। 

 

पढ़ेंः भारत की सबसे ऊंची इमारत कौन-सी है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 30, 2023, 12:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News