उत्तर प्रदेश के सभी सीमावर्ती जिलों की पूरी लिस्ट, यहां देखें
उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि सबसे अधिक राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यहां कुल 75 जिले हैं, जिसमें से कुल 34 जिले सीमावर्ती हैं। इस लेख में हम इन सभी जिलों के बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके साथ ही, यह भारत का एक ऐसा राज्य है, जो कि सबसे अधिक राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यूपी की सीमा कुल 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेशों के साथ लगती है। इसके अलावा इसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा भी है, जो कि नेपाल से लगती है। यूपी के अलग-अलग जिले विभिन्न राज्यों से के साथ अपनी सीमा साझा करते हैं। इस लेख में हम यूपी के सभी सीमावर्ती जिलों के बारे में जानेंगे।
यूपी के कितने जिले सीमावर्ती हैं
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिसके साथ यह देश में सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यह जिले कुल 18 मंडलों में आते हैं। इन सभी जिलों में से कुल 34 जिले सीमावर्ती हैं।
अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले जिले
उत्तर प्रदेश के कुल 7 जिले ऐसे हैं, जो कि नेपाल के साथ अपनी सीमा सीमा साझा करते हैं। ये सभी जिले तराई बेल्ट में आते हैं, जो कि पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ सीमावर्ती जिले
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। उत्तराखंड के साथ 7 जिले और हिमाचल प्रदेश के साथ यूपी का 1 जिला अपनी सीमा साझा करता है।
उत्तराखंड के साथ सीमावर्ती जिलेः सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत।
हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलेः यूपी का सिर्फ सहारनपुर जिला ही हिमाचल प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
हरियाणा और दिल्ली से लगने वाले जिले
यूपी के पश्चिमी भाग की सीमा हरियाणा और दिल्ली (NCT) से भी लगती है। हरियाणा के साथ यूपी के 6 जिले अपनी सीमा साझा करते हैं, जबकि दिल्ली के साथ यूपी के दो जिले लगते हैं।
हरियाणा से लगने वाले जिलेः सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़ और मथुरा।
दिल्ली से लगने वाले जिलेः गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर।
राजस्थान से लगने वाले जिले
यूपी का पश्चिमी-दक्षिणी छोर राजस्थान से लगता है, जिसमें दो जिले आते हैं। ये जिले मथुरा और आगरा है।
मध्य प्रदेश से लगने वाले जिले
यूपी मध्य प्रदेश के साथ अपनी लंबी सीमा साझा करता है। प्रदेश के कुल 11 जिले एमपी के साथ सीमावर्ती हैं।
मध्य प्रदेश से लगने वाले जिलेः आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र।
बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिले
यूपी का पूर्वी भाग बिहार से सटा है, जबकि दक्षिणी-पूर्वी हिस्से पर झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा लगती है। यह बिहार के साथ कुल 7 जिले साझा करता है, जबकि झारखंड और छत्तीसगढ़ के साथ इसका एक-एक जिला लगता है।
बिहार से लगने वाले जिलेः महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र।
झारखंड से लगने वाले जिलेः सिर्फ सोनभद्र
छत्तीसगढ़ से लगने वाले जिलेः सिर्फ सोनभद्र
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.