दुनिया का वह देश, जो भारत से बड़ा और ब्राजील से है छोटा, जानें नाम
दुनिया में कुल 195 देश हैं, जो कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं। इस कड़ी में एक देश ऐसा भी है, जो कि भारत से बड़ा और ब्राजील से छोटा है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे।
दुनिया में कुल 195 देश हैं, जो कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं। भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है, जो कि 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस कड़ी में एक देश ऐसा भी है, जो कि भारत से बड़ा और ब्राजील से छोटा है। यह देश अपनी विविधता के साथ-साथ सोने की प्रसिद्ध खदानों के लिए भी जाना जाता है। कौन-सा है यह देश, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
कौन-सा देश भारत से बड़ा और ब्राजील से छोटा है
वहदेश, जो भारत से बड़ा है, लेकिन ब्राजील से छोटा है, तो इसका एकमात्र उत्तर ऑस्ट्रेलिया है। यह कुल एरिया के हिसाब से दुनिया में छठे स्थान पर आता है, जबकि भारत का सातवां और ब्राजील का 5वां स्थान है।
अनोखा देश है ऑस्ट्रेलिया
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है, जिसे देश के साथ-साथ एक पूरा महाद्वीप भी माना जाता है। इस देश को 'प्यासी भूमि का देश' या 'द लैंड ऑफ कंगारू' के नाम से भी जाना जाता है।
क्या है ऑस्ट्रेलिया की भौगोलिक स्थिति
ऑस्ट्रेलिया देश पूरी तरह से Southern Hemisphere में स्थित है। इसके चारों ओर हिंद महासागर और प्रशांत महासागर है। इस देश का एक बड़ा हिस्सा शुष्क एरिया में आता है। इसके पश्चिमी और मध्य भाग में बडे़ रेगिस्तान हैं, जिसमें ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान, गिब्सन और ग्रेट सैंडी का नाम शामिल है। यही कारण है कि इसकी अधिकांश आबादी इसके तटीय शहरों में रहती है। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है।
दुनिया की सबसे बड़ी मूंगे की चट्टान
ऑस्ट्रेलिया में दुनिया की सबसे बड़ी मूंगे की चट्टानें द ग्रेट बैरियर रिफ मौजूद है। यह इतनी बड़ी हैं कि इन्हें अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में डाउन्स नाम के घास के मैदान भी हैं, जिनके बारे में अक्सर परीक्षाओं में सवाल आते हैं।
विश्व प्रसिद्ध सोने की खदानें
ऑस्ट्रेलिया में कालगूर्ली और कूलगार्डी नाम के विश्व प्रसिद्ध सोने की खदानें हैं, जहां से सोना निकालकर पूरी दुनिया में बेचा जाता है।
भारत, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया का एरिया
भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है, जबकि ब्राजील 5वां और ऑस्ट्रेलिया छठे स्थान पर आता है।
ब्राजील का कुल एरिया- लगभग 85.1 लाख वर्ग किलोमीटर
ऑस्ट्रेलिया का कुल एरिया- लगभग 76.9 लाख वर्ग किलोमीटर
भारत का कुल एरिया- लगभग 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.