भारत के किस जिले को बोला जाता है Land of Tigers, जानें

Jul 20, 2023, 23:21 IST

भारत में कुल 28 राज्य हैं और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन राज्यों के अलग-अलग जिलों की अपनी खासियत है। भारत के कई ऐसे स्थान है्ं, जो अपनी विशेष पहचान के लिए जाने जाते हैं। इनमें भारत के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश व इनके जिले शामिल हैं। क्या आपको भारत के ऐसे जिले के बारे में पता है, जिसे Land of Tigers भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के ऐसे जिले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इस नाम से जाना जाता है। 

बाघों की भूमि वाला जिला
बाघों की भूमि वाला जिला

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों में अलग-अलग जिले हैं। इन जिलों में कुछ जिलों की अपनी विशेषता है, जिनमें आपने अलग-अलग प्रकार की संस्कृतियां व शैलियां देखने को मिलेंगी।

यही वजह है कि भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां आपको खान-पान से लेकर वेशभूषा में विभिन्नता देखने को मिलती है। ऐसे में भारत के अलग-अलग जिलों में मशहूर चीजों को उसकी पहचान के रूप में जाना जाता है।

इसका प्रमुख उद्देश्य उन जगहों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है। क्या आपको भारत के ऐसे जिले के बारे में पता है, जिसे Land of Tigers भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के ऐसे जिले के बारे में जानेंगे। 

 

भारत में कुल कितने जिले हैं

सबसे पहले तो हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि पूरे भारत में जिलों की संख्या 797 हो गई है। भारत के ये जिले 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं। 

 

भारत के किस जिले को बोला जाता है Land of Tigers

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य के बागपत जिले को Land of Tigers भी कहा जाता है। यह टैग स्थानीय स्तर के साथ पूरे देश में आम लोगों में प्रचलित है। 

 

क्यों कहा जाता है बाघों की भूमि 

बाघपत जिले के पुराने नाम की बात करें, तो जिला प्रशासन की वेबसाइट के मुताबिक, इस जिले को पहले व्यग्रप्रस्थ कहा जाता था, जिसका अर्थ बाघों की भूमि होती है। वहीं, कुछ संस्करण में इसके अलग-अलग अर्थ मिलते हैं।

एक संस्करण में बागपत को वाक्यप्रथ कहा गया है, जिसका अर्थ होता है भाषण देने वाली जगह। ऐसे में मुगल काल के दौरान इस जगह का नाम बाघपत रख दिया गया, जिसके बाद से इस जगह को इसी नाम से पुकारा जाता है। 

 

यमुना नदी के किनारे बसा है यह शहर

उत्तरप्रदेश का यह शहर दिल्ली-एनसीआर में गिना जाता है, जो कि आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। यह जिला यमुना नदी के किनारे बसा हुआ जिला है। 

 

क्या है यहां का प्रमुख व्यवसाय

बागपत जिले के प्रमुख व्यवसाय की बात करें, तो यहां रहने वाले लोग गुड़ और चीनी के काम में जुड़े हुए हैं। इसके अलावा कुछ लोग कृषि व अन्य लोग कुछ अन्य उद्योग का हिस्सा हैं।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग बागपत जिले से प्रतिदिन आना-जाना करते हैं। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है Ice Cream City, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News