भारत में हर साल ऋतु बदलती हैं और इन ऋतुओं के साथ खाने की चीजों में भी बदलाव होता है। बहुत ही कम लोगों को गर्मी का मौसम पसंद आता है, लेकिन इस मौसम में आइसक्रीम का स्वाद अधिकांश लोगों को पसंद आता है।
भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां आपको हर शहर का अपना समृद्ध और गौरवशाली इतिहास देखने को मिलेगा। इन शहरों को इनके मूल नाम के साथ-साथ इनके निकनेम से भी जाना जाता है।
भारत का एक ऐसा ही शहर है, जिसे Ice Cream City के नाम से जाना जाता है। क्या आपको भारत के इस शहर के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के इस शहर के बारे में जानेंगे।
क्यों दिया जाता है शहरों को निकनेम
भारत के अलग-अलग राज्यों में स्थित अलग-अलग शहर अपनी खास विशेषता रखते हैं। इसमें वहां के खान-पान व पहनावे से लेकर अन्य चीजें जुड़ी होती हैं। इस वजह से से वे शहर देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में मशहूर होते हैं।
यही वजह है कि उन शहरों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए उन्हें स्थानीय चीजों से जोड़कर निकनेम दिया जाता है। इससे शहर को कोई भी व्यक्ति आसानी से याद रखता है।
किस शहर को बोला जाता है Ice Cream City
भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे Ice Cream City के नाम से जाना जात है। आपको बता दें कि भारत का मंगलुरू शहर को आइसक्रीम सिटी के नाम से जाना जाता है। इस शहर का डेयरी उत्पादन मंगलुरू को आइसक्रीम का हब बनाता है।
शहरों में बने हुए हैं आइसक्रीम पार्लर
इस शहर की सड़कें आइसक्रीम पार्लरों से भरी हुई हैं। यहां आपको अलग-अलग प्रकार की आइसक्रीम का स्वाद मिल जाएगा।
वहीं, इस शहर में सबसे बड़ा आइसक्रीम पार्लर भी है, जहा एक बार में 300 लोग बैठकर आइसक्रीम का स्वाद ले सकते हैं।
सबसे मशहूर है यह आइसक्रीम
इस शहर में सबसे मशहूर आइसक्रीम की बात करें, तो वह गड़बड़ आइसक्रीम है। इस आइसक्रीम का स्वाद लेने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं।
वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आइसक्रीम स्थानीय लोगों में इतनी पॉपुलर है कि कुछ लोग मजाक के तौर पर इसकी कसम भी खा लेते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation