Most IPL Finals: किस टीम ने खेला है सर्वाधिक आईपीएल फाइनल, और जीते कितने? यहां देखें

Last Updated: May 29, 2026, 12:55 IST

Most IPL Finals: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है। CSK ने 10 बार फाइनल खेलकर 5 खिताब जीते हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है, जिसने 6 फाइनल में 5 ट्रॉफियां जीतीं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 2026 के सीजन को मिलाकर 5 बार फाइनल में पहुँच गयी है. बता दें कि RCB ने 2025 में अपना पहला टाइटल जीता था। 

सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें
सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें

Most IPL Finals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने पिछले लगभग दो दशकों में क्रिकेट फैंस को रोमांच, ड्रामा और कई यादगार फाइनल मुकाबले दिए हैं। IPL 2026 तक सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नाम है, जिसने 10 बार खिताबी मुकाबला खेला। वहीं मुंबई इंडियंस (MI) 6 फाइनल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 5 फाइनल के साथ लिस्ट में शामिल हैं। आइए जानते हैं किस टीम का IPL फाइनल में कैसा रिकॉर्ड रहा है। 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 10 फाइनल, 5 टाइटल 

चेन्नई सुपर किंग्स IPL इतिहास की सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम मानी जाती है। टीम ने 10 बार फाइनल में जगह बनाई है, जो किसी भी फ्रेंचाइजी से ज्यादा है। 

टाइटल: 2010, 2011, 2018, 2021, 2023

रनर-अप: 2008, 2012, 2013, 2015, 2019 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK ने 9 बार फाइनल खेला, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। 2023 में टीम ने पांचवां खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी की थी। खास बात यह है कि CSK ने 15 सीजन में लगातार प्लेऑफ में जगह बनाई और सिर्फ बैन के दौरान दो सीजन नहीं खेल सकी। 

मुंबई इंडियंस (MI)  6 फाइनल, 5 टाइटल

मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है। टीम ने 6 में से 5 फाइनल जीतकर सबसे बेहतरीन फाइनल रिकॉर्ड बनाया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में MI ने पांच ट्रॉफियां जीतीं और खुद को IPL की सबसे ‘क्लच’ टीम साबित किया। 2020 में दुबई में जीता गया खिताब टीम के स्वर्णिम दौर का प्रतीक माना जाता है। लेकिन वर्तमान में MI की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं है।  

टाइटल: 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 

रनर-अप: 2010

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)  4 फाइनल, 3 खिताब

KKR हमेशा बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। 

टाइटल: 2012, 2014, 2024

रनर-अप: 2021 

टीम ने 4 में से 3 फाइनल जीतकर अपने मजबूत फाइनल रिकॉर्ड को साबित किया। 2024 की ट्रॉफी जीत में गौतम गंभीर की मेंटरशिप को अहम माना गया। 

सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें 

रैंक

टीम

फाइनल

जीत 

रनर-अप

1

CSK

10

5

5

2

MI

6

5

1

3

RCB

5

1

4

4

KKR

4

3

1

5

SRH

3

1

2

6

GT

2

1

1

7

RR

2

1

1

8

PBKS

2

0

2

9

DC

1

0

1

10

RPS

1

1

0

11

Deccan Chargers

1

1

0

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)  3 फाइनल, 1 खिताब 

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी मजबूत गेंदबाजी के दम पर कई सीजन में शानदार प्रदर्शन किया।

टाइटल: 2016

रनर-अप: 2018, 2024 

डेविड वॉर्नर की कप्तानी में SRH ने 2016 में खिताब जीता था। इसके बाद टीम लगातार प्लेऑफ में मजबूत दावेदार के रूप में उभरी, लेकिन ख़िताब नही जीत पाई।  

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)  5 फाइनल, 1 खिताब

RCB लंबे समय तक IPL की सबसे चर्चित लेकिन बिना ट्रॉफी वाली टीम रही। हालांकि 2025 में टीम ने आखिरकार अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। बता दें की टीम 2026 में फाइनल में जगह बना चुकी है. 

खिताब: 2025

रनर-अप: 2009, 2011, 2016, 2024

करीब 17 साल तक ट्रॉफी का इंतजार करने वाली RCB की जीत फैंस के लिए बेहद भावुक पल था। विराट कोहली और RCB फैन्स के लिए यह जीत किसी सपने के पूरे होने जैसी रही।

गुजरात टाइटंस (GT)  2 फाइनल, 1 टाइटल 

2022 में IPL में शामिल हुई गुजरात टाइटंस ने आते ही इतिहास रच दिया।

टाइटल: 2022

रनर-अप: 2023

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में GT ने अपने डेब्यू सीजन में ही ट्रॉफी जीत ली थी। यह IPL इतिहास की सबसे शानदार शुरुआतों में से एक मानी जाती है। 

राजस्थान रॉयल्स (RR)  2 फाइनल, 1 टाइटल 

राजस्थान रॉयल्स ने IPL के पहले सीजन में सभी को चौंकाते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। शेन वॉर्न की कप्तानी में RR ने उद्घाटन सीजन जीता था। वहीं 2022 में 14 साल बाद फाइनल में पहुंचकर टीम ने शानदार वापसी की कहानी लिखी। 

टाइटल: 2008 

रनर-अप: 2022

डेक्कन चार्जर्स दूसरे सीजन उठाया था टाइटल 

डेक्कन चार्जर्स ने 2009 में खिताब जीतकर इतिहास रचा था। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में टीम ने यह ख़िताब अपने नाम किया था।

पंजाब के खाते में एक भी ट्रॉफी नहीं 

पंजाब किंग्स (PBKS): टीम दो बार फाइनल में पहुंची, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत सकी।  

दिल्ली कैपिटल्स (DC): दिल्ली ने 2020 में पहली बार फाइनल खेला, लेकिन मुंबई इंडियंस से हार गई।

राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPS): RPS ने 2017 में फाइनल खेला था, लेकिन रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 

आईपीएल का इतिहास सिर्फ ट्रॉफियों का नहीं, बल्कि संघर्ष, वापसी और यादगार पलों का भी रहा है। CSK और MI जैसी टीमें लगातार सफलता का प्रतीक बनीं, जबकि RCB की 2026 जीत ने साबित किया कि इंतजार कितना भी लंबा हो, सपने पूरे हो सकते हैं। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 29, 2026, 12:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News