बिना पासपोर्ट किसी भी देश में जा सकते हैं दुनिया के ये तीन लोग, जानें
वर्तमान में किसी भी देश में यात्रा करने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होती है। इस कड़ी में अलग-अलग लोगों को जरूरत के हिसाब से अलग-अलग प्रकार के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं, जिनके माध्यम से विदेश यात्रा की जा सकती है। जैसे की आप जानते हैं कि दुनिया में हर व्यक्ति को विदेश जाने के लिए पासपोर्ट चाहिए होता है, हालांकि क्या आपको पता है कि दुनिया में तीन लोग ऐसे हैं, जिन्हें बिना पासपोर्ट के किसी भी देश में जाने की अनुमति है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया में मौजूद अधिकांश देशों में पासपोर्ट अनिवार्य है। कुछ देशों में पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं पड़ती है। हालांकि, यदि आप विदेश यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो आपके पास पासपोर्ट होना जरूरी है।
अलग-अलग देशों की सरकार की ओर से वहां के निवासियों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग प्रकार के पासपोर्ट भी जारी किए जाते हैं। इन पासपोर्ट के माध्यम से देशों को उनके यहां आने वाले लोगों के बारे में वैध जानकारी मिलती है, जो कि सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण होती है।
हालांकि, क्या आपको पता है कि पूरी दुनिया में तीन लोग ऐसे हैं, जिन्हें दुनिया में कहीं भी जाने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
1924 में जारी हुई थी पासपोर्ट प्रणाली
सबसे पहले, तो हम यह जान लेते हैं कि पासपोर्ट की शुरुआत कब हुई थी। दरअसल, 20वीं सदी में इस बात को लेकर जरूरत महसूस की जाने लगी थी कि यदि देशों के बीच पासपोर्ट प्रणाली को शुरू नहीं किया, तो इससे सुरक्षा पर खतरा हो सकता है।
क्योंकि, कोई भी व्यक्ति बिना किसी जानकारी के दूसरे देश में पहुंच सकता है, जिससे खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में साल 1920 में लीग ऑफ नेशंस पासपोर्ट जैसी प्रणाली पर विचार कर रहा था और अमेरिका ने पहल करते हुए साल 1924 में पासपोर्ट प्रणाली को जारी कर दिया था।

कौन-से तीन लोगों को है बिना पासपोर्ट जाने की अनुमति
अब आपको बता दें कि दुनिया के वे तीन लोग कौन-से हैं, जिन्हें बिना पासपोर्ट किसी भी देश में जाने की अनुमति है।
दरअसल, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और जापान के राजा और रानी को यह विशेषाधिकार दिया गया है। जापान के जिस राजा और रानी को यह अधिकार है, वे नारूहितो और उनकी पत्नी मसाको हैं।
पहले रानी एलिजाबेथ के पास था यह अधिकार
चार्ल्स से पहले रानी एलिजाबेथ के पास यह विशेषाधिकार था। वह जब तक रानी रही, उन्हें किसी प्रकार का कोई पासपोर्ट नहीं दिया गया। हालांकि, उनके संबंधियों के पास डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होना अनिवार्य था।
इसी प्रकार जब चार्ल्स प्रिंस बने, तो ब्रिटेन की ओर से सभी देशों के पास एक पत्र जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई और साथ ही उनके आगमन पर विशेष प्रोटोकॉल का प्रबंध करने के लिए भी कहा गया।
जापान के राजा-रानी को क्यों मिला अधिकार
जापान के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, साल 1971 में जापान ने अपने यहां के सम्राट और उनकी पत्नी के लिए यह व्यवस्था की थी।
जब भी उनके सम्राट और उनकी पत्नी विदेश जाएंगे, तो उन्हें पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, साल 2019 में जापान के सम्राट अकीहितो ने अपने पद से रिटायरमेंट लिया था। इसके बाद से इस व्यव्था में बदलाव भी हुआ है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.