महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे जारी होने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही अटकलों को विराम मिल गया है। देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में 44 वर्ष की आयु में पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और इसके बाद 2019 में वह मुख्यमंत्री बने थे।
अब एक बार फिर मुख्यमंत्री का ताज उनके सिर सजने वाला है। फडणवीस 5 दिसंबर को पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। ऐसे में यहां जानना जरूरी है कि देवेंद्र फडणवीस कितने पढ़े-लिखे हैं और उनका अब तक का करियर क्या रहा है।
कौन हैं देवेंद्र फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस का पूरा नाम देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस है। उनका जन्म 22 जुलाई, 1970 को गंगाधरराव और सरिता फडणवीस के घर हुआ था। उन्होंने नागपुर के सरस्वती विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा ग्रहण की।
इसके बाद 1986 में धरमपेठ जूनियर कॉलेज में दाखिला लिया। उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद नागपुर के सरकारी कॉलेज से कानून की डिग्री भी प्राप्त की है। साथ ही, जर्मन फाउंडेशन फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है।
इस तरह शुरू हुआ राजनीतिक सफर
देवेंद्र फडणवीस ने अपना राजनीतिक करियर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ शुरू किया। वह 1990 में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् में शामिल हुए और 1992 में नागपुर के रामनगर वार्ड से पहला नगर निगम जीतकर सिर्फ 22 वर्ष की आयु में पार्षद बने।
भारत के दूसरे सबसे युवा मेयर बने
साल 1997 में फडणवीस ने मेयर का चुनाव जीता। इस प्रकार वह सबसे युवा मेयरों की लिस्ट में शामिल हो गए। वहीं, उस समय वह देश के दूसरे सबसे युवा मेयर बने। साथ ही, 1999 से लेकर 2004 तक वह महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य रहे।
2010 में बने भाजपा ईकाई के महासचिव
साल 2010 में वह भाजपा महाराष्ट्र ईकाई के महासचिव बने और 2013 में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली।
2014 में पहली बार बने मुख्यमंत्री
साल 2014 में उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और सिर्फ 44 वर्ष की आयु में ही मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गए।
2019 में देना पड़ा इस्तीफा
साल 2019 के विधानसभा चुनावों में देवेंद्र फडणवीस ने फिर से महाराष्ट्र के सीएम पद की कमान संभाली। हालांकि, अजीत पवार के साथ उनका गठबंधन नहीं बना और उनकी सरकार विफल हो गई। ऐसे में उन्हें एक बार फिर से इस्तीफा देना पड़ा और एकनाथ शिंदे ने अपनी सरकार बनाई।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः क्या वेटिंग टिकट पर एसी और स्लीपर कोच में कर सकते हैं सफर, रेल मंत्री ने किया स्पष्ट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation