पांच राज्यों के चुनाव के बाद किसे मिली मुख्यमंत्री की कुर्सी? देखें सभी नए CM के नाम
हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद पांच राज्यों में नए मुख्यमंत्रियों के नाम सामने आ गए हैं। असम में हिमंत बिस्वा सरमा, पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी, केरल में वी. डी. सतीशन, तमिलनाडु में विजय और पुडुचेरी में एन. रंगासामी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है।
साल 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद देश के कई राज्यों में नई सरकारों का गठन हो चुका है। असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में नए मुख्यमंत्री चेहरों को लेकर काफी चर्चा रही। कहीं पुराने नेताओं की वापसी हुई तो कहीं नए राजनीतिक बदलाव देखने को मिले। आइए जानते हैं किस राज्य की कमान किस नेता के हाथ में गई।
असम में हिमंत बिस्वा सरमा को दूसरा कार्यकाल
हिमंत बिस्वा सरमा ने हाल ही में असम में लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए ने असम में शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद उनके लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया था। सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा भी दे दिया था। राज्य में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण भी पूरा हो गया है।
पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव
सबसे पहले शुभेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके बाद उनके पश्चिम बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी। यह पहली बार है जब राज्य में भाजपा सरकार बनाने में सफल रही है। राजनीतिक जानकार इसे बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव मान रहे हैं।
केरल में वी. डी. सतीशन बने नई सरकार का चेहरा
वी. डी. सतीशन को यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की जीत के बाद केरल का नया मुख्यमंत्री चुना गया। शुरुआत में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के भीतर कई नामों पर चर्चा थी, लेकिन अंततः सतीशन को जिम्मेदारी सौंपी गई। अब वे राज्य में नई सरकार का नेतृत्व करेंगे।
तमिलनाडु में विजय की एंट्री ने बदली राजनीति
अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई। विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जा चुकी है और उन्होंने विधानसभा में बहुमत भी हासिल कर लिया है। इसे 2026 चुनावों का सबसे बड़ा राजनीतिक सरप्राइज माना जा रहा है।
5 राज्य और पांच नए सीएम की लिस्ट
| राज्य | नए मुख्यमंत्री |
| असम | हिमंत बिस्वा सरमा |
| पश्चिम बंगाल | शुभेंदुअधिकारी |
| केरल | वी. डी. सतीशन |
| तमिलनाडु | |
| पुडुचेरी | एन. रंगास्वामी |
पुडुचेरी में रंगासामी का रिकॉर्ड पांचवां टर्म
बता दें कि एन. रंगास्वामी को पुडुचेरी में रिकॉर्ड पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाया गया। एआईएनआरसी-एनडीए गठबंधन की जीत के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी से उनकी नियुक्ति हुई। उन्होंने हाल ही में 2026 में मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ली।
'बदनाम' कुल्फी के लिए प्रसिद्ध है यूपी का यह जिला, दुनिया है स्वाद की दीवानी
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.