This is an archived article last updated on Oct 19, 2023. The information may be outdated.

दुनिया के 10 सबसे बड़े देश कौन-से हैं, देखें लिस्ट

Last Updated: Oct 19, 2023, 21:17 IST

दुनिया में यदि कुल देशों की बात करें, तो इनकी संख्या 195 हैं। हालांकि, इनमें से सभी देशों को मान्यता नहीं मिली है, बल्कि केवल 193 देश ही संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं। वहीं, दो देश गैर-सदस्य ऑब्सर्वर देश हैं, जो कि फिलिस्तीन और वेटिकन सिटी है। आपने दुनिया के अलग-अलग देशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में क्षेत्रफल के हिसाब से 10 सबसे बड़े देश कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

10 सबसे बड़े देश
10 सबसे बड़े देश

दुनिया में यदि कुल देशों की बात करें, तो इनकी संख्या 195 हैं। हालांकि, इनमें से सभी देशों को मान्यता नहीं मिली है, बल्कि केवल 193 देश ही संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं। वहीं, दो देश गैर-सदस्य ऑब्सर्वर देश हैं, जो कि फिलिस्तीन और वेटिकन सिटी है।

बुध और शुक्र के बाद पृथ्वी सूर्य से तीसरा निकटतम ग्रह है। पृथ्वी की आयु लगभग 4.5 अरब वर्ष है और यह तथ्य रेडियोमेट्रिक डेटिंग की सहायता से सिद्ध हो चुका है। पृथ्वी की सतह का लगभग 71% भाग पानी से ढका हुआ है और शेष 29% भूभाग है, जिसमें महाद्वीप और द्वीप शामिल हैं।

इस लेख के माध्यम से हम दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों के बारे में जानेंगे। कौन-से हैं ये देश और किस देश का कितना है क्षेत्रफल, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

पढ़ेंः भारत के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें

 

10 सबसे बड़े देश (क्षेत्रवार):

 

-रूस

रूस दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में गिना जाता है, जो कि यूरोपीय महाद्वीप का भाग है। खास बात है कि रूस यूरोप और एशिया, दोनों में है। हालांकि, इसे यूरोपीय देश ही माना जाता है। क्योंकि, इस देश के अधिकांश लोग यूरोपीय महाद्वीप में रहते हैं, जबकि इसका अधिक क्षेत्रफल एशिया में है। 

क्षेत्रफल: 17,125,000 वर्ग किलोमीटर

-कनाडा

कनाडा उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में है, जो कि अलास्का के पास स्थित है। इस देश की गिनती ठंडे देशों में होती है। यहां प्रमुख रूप से भारतीय नागरिक भी निवास करते हैं।

क्षेत्रफल: 9,984,670 वर्ग किलोमीटर

-चीन

चीन की गिनती भी दुनिया के बड़े देशों में होती है। इसकी राजधानी बीजिंग है।

क्षेत्रफल: 9,572,900 वर्ग किलोमीटर।

-संयुक्त राज्य अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक है। यह देश आर्थिक, सैनिक और तकनीकी ताकत के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

क्षेत्रफल: 9,525,067 वर्ग किलोमीटर

-ब्राजिल

ब्राजिल दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी ब्राजिलिया है।

क्षेत्रफल: 8,515,767 वर्ग किलोमीटर।

-ऑस्ट्रेलिया

क्षेत्रफल: 7,692,202 वर्ग किलोमीटर

ऑस्ट्रेलिया अलग से एक महाद्वीपीय देश है। इसकी राजधानी की बात करें, तो वह कैनबरा है।  

 

-भारत

भारत एशिया महाद्वीप में प्रमुख देशों में से एक देश है। इसकी राजधानी नई दिल्ली है।

क्षेत्रफल: 3,166,391 वर्ग किलोमीटर।

-अर्जेंटीना

अर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में एक देश है। इसकी राजधानी ब्यूनस आयर्स है।

क्षेत्रफल: 2,780,400 वर्ग किलोमीटर।

-कजाखस्तान

कजाखस्तान मध्य एशिया का देश है, जिसकी राजधानी अस्ताना है।

क्षेत्रफल: 2,724,900 वर्ग किलोमीटर।

-अल्जीरिया

अल्जीरिया उत्तरी अफ्रीका का एक देश है, जिसकी राजधानी अल्जीयिर्स है।

क्षेत्रफल: 2,381,741 वर्ग किलोमीटर।

नोटः ऊपर दी गई सूची को घटते क्षेत्रफल अनुसार दिया गया है।  

पढ़ेंः भारत से पाकिस्तान बहने वाली नदियां कौन-सी हैं, देखें लिस्ट

पढ़ेंः भारत के 5 सबसे बड़े राज्य कौन-से हैं, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 19, 2023, 21:15 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News