कौन-सी है दुनिया की सबसे छोटी नदी, जानें
नदियों को प्रकृति का वरदान भी कहा जाता है। सिंचाई व पीने के पानी के लिए प्रमुख स्त्रोत के साथ नदियां शुरू से ही मानव सभ्यता के नजदीक रही हैं। यही वजह है कि मानव सभ्यातओं के विकास के लिए नदियों का अधिक योगदान है। पूरे विश्व में बड़ी संख्या में नदियों का प्रवाह है, जो कि पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। जब भी दुनिया की सबसे लंबी नदी की बात होती है, तो सभी के दिमाग में Nile River का नाम आ जाता है। हालांकि, क्या आपको दुनिया की सबसे छोटी नदी के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको दुनिया की सबसे छोटी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
विश्व में बड़ी संख्या में नदियों का प्रवाह हो रहा है। नदियों को प्रकृति का वरदान भी कहा जाता है। सिंचाई व पीने के पानी के लिए प्रमुख स्त्रोत के साथ नदियां शुरू से ही मानव सभ्यता के नजदीक रही हैं। यही वजह है कि मानव सभ्यातओं के विकास के लिए नदियों का अधिक योगदान है। नदियां पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। इसके साथ ही हर नदी की अपनी एक जैव विविधता होती है, जिससे विभिन्न प्रकार के जीव जंतुओं को जीवन मिलता है। वहीं, जब भी दुनिया की सबसे लंबी नदी की बात होती है, तो सभी के दिमाग में Nile River का नाम आ जाता है। हालांकि, क्या आपको दुनिया की सबसे छोटी नदी के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको दुनिया की सबसे छोटी नदी के बारे में बताने जा रहे हैं। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
कौन-सी है दुनिया की सबसे छोटी नदी
दुनिया की सबसे छोटी नदी Roe River है, जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका के मोंटाना में बहती है। इस नदी की इतनी लंबाई है कि यदि कुछ घरों को एक क्रम में रख दिया जाए, तो यह मुश्किल से 10 घरों को पास कर पाएगी।
Guinness Book में दर्ज है नाम
इस नदी की लंबाई की बात करें, तो यह 61 मीटर यानि 201 फीट है, जो कि कुछ दूरी पर बहने के बाद मिसौरी नदी में मिल जाती है। ऐसे में इस नदी की Guinness Book of World Records में शामिल किया गया है।
कैसे हुई नदी की खोज
इस नदी के बारे में सबसे पहले प्राइमरी स्कूल को पढ़ाने वाली सुसी नार्दिगर ने बताया था, जिसके बाद उनके बच्चों ने अमेरिका बोर्ड में एक याचिका दायर इस नदी का नाम देने की बात कही। वहीं, कुछ समय बाद एक फुटबॉलर डलास नील ने एक शो में इस नदी का जिक्र किया था, जिसके बाद इस नदी की लंबाई नापकर इसे दुनिया की सबसे छोटी नदी का दर्जा दिया गया।
इससे पहले यह थी सबसे छोटी नदी
आपको बता दें कि रो नदी से पहले दुनिया की सबसे छोटी नदी ओरेगान में बहने वाली डी नदी को माना जाता था। इस नदी की लंबाई 130 मीटर थी। हालांकि, बाद में रो नदी को सबसे छोटी नदी का दर्जा मिला।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.