This is an archived article last updated on May 8, 2023. The information may be outdated.

जानें कहा हैं दुनिया के पांच सबसे छोटे बॉर्डर

Last Updated: May 8, 2023, 19:26 IST

दुनिया में अलग-अलग देशों का अपना-अपना क्षेत्रफल, जिसके तहत हर देश की एक सीमा बनी हुई है। वहीं, उन सीमाओं से परे दूसरे देश का क्षेत्रफल शुरू हो जाता है, जिससे दो देशों के बीच एक बॉर्डर बनता है। इस लेख के माध्यम से हम दुनिया के पांच सबसे छोटे बॉर्डर के बारे में जानेंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

5 सबसे छोटे बॉर्डर
5 सबसे छोटे बॉर्डर

दुनिया में हर देश का अपना क्षेत्रफल है, ऐसे में हर देश की अपनी एक सीमा तय है। वहीं, उस सीमा से परे दूसरे देश की सीमा शुरू होती है, जिससे दो देशों के बीच एक बॉर्डर बनता है। कई देश एक दूसरे से अपनी सीमाएं साझा करते हैं, जिससे एक ही देश के कई बॉर्डर हो सकते हैं। वहीं, इसमें कुछ बॉर्डर बड़े, तो कुछ बॉर्डर छोटे भी हो सकते हैं। इन बॉर्डर के माध्यम से दो देशों के बीच आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। साथ ही लोगों को आवागमन के लिए भी सुविधा मिलती है। वहीं, कुछ देशों के बीच यह बॉर्डर तनाव वाले क्षेत्र होते हैं, जो अतिसंवेदनशील होते हैं। ऐसे में यहां तक आम आदमी नहीं पहुंच सकता है। आज हम आपको दुनिया के पांच सबसे छोटे बॉर्डर के बारे में बताने जा रहे हैं। कहां हैं ये बॉर्डर और किन देशों के मध्य हैं स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

PENON DE VELEZ DE LA GOMERA

यह बॉर्डर स्पेन और मोरक्को के बीच में है। मूल रूप से साल 1508 में स्पेन द्वारा इस आइलैंड को हासिल कर किलेबंदी की गई थी। यहां पर स्पेन के 60 फोजियों का दस्ता कैंप लगाकर रहता है। वहीं, इस बॉर्डर की लंबाई सिर्फ 74 मीटर है। यह दुनिया का सबसे छोटा बॉर्डर माना जाता है। 

 

KAZUNGULA

यह बोत्सवाना-जांबिया के बीच का बॉर्डर है, जिसकी लंबाई 157 मीटर है। जांबेजी नदी के पास स्थित यह बॉर्डर एतिहासिक रहा है। साल 2013 में यहां पुल का निर्माण शुरू हुआ था, जिसके बाद इस बॉर्डर को अधिक पहचान मिली थी। 

 

DE WIT HAGEN

यह बॉर्डर बेल्जियम और नीडरलैंड की बीच स्थित है, जिसकी लंबाई 206 मीटर है। वहीं, यह बॉर्डर डच-बल्जियन बॉर्डर में सबसे छोटे बॉर्डर के रूप में जाना जाता है। साल 1995 तक यह विवादों में भी रहा था।



PARANA RIVER ISLANDS

यह बॉर्डर फीफा 2022 फुटबॉल विश्व कप की विजेता टीम अर्जेंटीना और पैराग्वे के बीच का बॉर्डर है। इस बॉर्डर की लंबाई कुल 300 मीटर है। साल 1981 तक यह आइलैंड पैराग्वे का हिस्सा होते हुए भी अर्जेंटीना का हिस्सा हुआ करता था। हालांकि, पानी से घिर होने का कारण यहां की रेत पानी में मिल जाती है, जिससे इस बॉर्डर का माप पूरी तरह से नहीं हो पाता है। 

 

KING FAHD PASSPORT ISLAND

यह आइलैंड सउदी अरब और बहरीन के बीच का बॉर्डर है, जिसकी लंबाई 303 मीटर है। यह कृत्रिम आइलैंड है, जहां आपको पार्क, मस्जिद और दो बड़े रेस्तरां भी देखने को मिल जाएंगे। इसका निर्माण विशेष रूप से Causeway के लिए किया गया था। इसके साथ ही यह एक Mid-Way Custom भी था। 

 

पढ़ेंः Cyclone और Tornado में क्या होता है अंतर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 8, 2023, 19:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News