This is an archived article last updated on Nov 28, 2016. The information may be outdated.

कीट विज्ञान क्या होता है?

Last Updated: Nov 28, 2016, 17:56 IST

यह विज्ञान, जंतु विज्ञान या प्राणिविज्ञान का वह अंग है जिसके अंतर्गत कीटों अथवा षट्पादों का अध्ययन आता है। षट्पाद (षट्=छह, पाद=पैर) श्रेणी को ही कभी-कभी कीट की संज्ञा दी जाती हैं। जंतु जगत में 20 संघ है जिनमे आर्थोपोडा सबसे बड़ा है जिनका शरीर सिर, वृक्ष और उदर में विभक्त होता है | सामान्य तौर पर इस संघ के कीटों में तीन जोड़ा पैर और पंख पाये जाते हैं|

कीट विज्ञान क्या होता है?
कीट विज्ञान क्या होता है?

यह विज्ञान, जंतु विज्ञान या प्राणिविज्ञान का वह अंग है जिसके अंतर्गत कीटों अथवा षट्पादों का अध्ययन आता है। षट्पाद (षट्=छह, पाद=पैर) श्रेणी को ही कभी-कभी कीट की संज्ञा दी जाती हैं। जंतु जगत में 20 संघ है जिनमे आर्थोपोडा सबसे बड़ा है जिनका शरीर क्रमश: सिर, वृक्ष और उदर में विभक्त होता है| सामान्य तौर पर इस संघ के कीटों में तीन जोड़ा पैर और पंख पाये जाते हैं |

पृथ्वी पर पाये जाने वाले सजीवों में आधे से अधिक कीट हैं| ऐसा अनुमान लगाया गया है कि कीट वर्ग के 3 करोड़ प्राणी ऐसे हैं जिनको अभी तक चिन्हित ही नहीं किया जा सका है अतः इस ग्रह पर जीवन के विभिन्न रूपों में कीट वर्ग का योगदान 90% है| कीट पृथ्वी पर सभी वातावरणों में पाए जाते हैं। सिर्फ समुद्रों में इनकी संख्या कुछ कम है।

Image Source:Ms. Anson's 3rd Grade Class - WordPress.com

भारत में पायी जाने वाली मृदाएं

कीटों से सम्बंधित तथ्य निम्न हैं:

1. कीट, आर्थोपोडा संघ का जीव होता है जिसका विकास एनीलिडा संघ से हुआ है |

2. कीटों के ऊपर काईटिन का बना बाह्य कंकाल और उत्सर्जन के लिए कोक्सा ग्रंथियां व मैलपीगी नलिका पायी जाती है |

3. कीट के रक्त में R.B.C. नहीं पायी जाती है जिससे इसका रक्त लाल न होकर पीलापन लिए हुए हरा होता है |

4. कीटों में यकृत नही होता है किन्तु लार ग्रंथियां पायी जाती हैं |

5. कीटों को ताप और नमी का पता ट्राईकोइड, प्लेकोइड तथा सैन्सीली के माध्यम से चलता है | इन्ही अंगों के माध्यम से चीटी को वर्षा आदि का अनुमान पहले से ही हो जाता है |

6. कीटों में परिसंचरण तंत्र खुले प्रकार का श्वसन क्रिया क्लोमों ट्रेकिया व लंग बुकों द्वारा होता है |

7. दीमक एक सामाजिक कीट है |

8. भारत में टिड्डी का प्रवेश राजस्थान से होता है |

9. निकोटिन एक वानस्पतिक कीट विष है जो तम्बाकू की पत्तियों एवं डंठलों से प्राप्त होता है |

10. कीटों के उदाहरण निम्न हैं:मच्छर, घरेलू मक्खी, मधुमक्खी, सरसों में लगने वाली माहूँ, दीमक, टिड्डी, लाख कीट और रेशम कीट आदि |

Hemant Singh is an academic writer with 7+ years of experience in research, teaching and content creation for competitive exams. He is a postgraduate in International
... Read More
First Published: Nov 28, 2016, 17:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News