भारत द्वारा प्रदान किए जाने वाले वीरता पदकों की सूची

भारत में ब्रिटिश सत्ता की समाप्ति के साथ ही ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले वीरता पदकों की पुरानी परंपरा भी समाप्त हो गयी | स्वतन्त्रता के बाद भारत में वीरता पदकों की नयी परंपरा प्रारम्भ की गयी, जिसके तहत परमवीर चक्र, महावीर चक्र,अशोक चक्र, शौर्य चक्र जैसे पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं | परमवीर चक्र युद्धकाल के दौरान सैन्यकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अद्भुत वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पदक है |

Mar 11, 2016, 13:04 IST

भारत में ब्रिटिश सत्ता की समाप्ति के साथ ही ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले वीरता पदकों की पुरानी परंपरा भी समाप्त हो गयी | स्वतन्त्रता के बाद भारत में वीरता पदकों की नयी परंपरा प्रारम्भ की गयी, जिसके तहत परमवीर चक्र, महावीर चक्र,अशोक चक्र, शौर्य चक्र जैसे पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं | परमवीर चक्र युद्धकाल के दौरान सैन्यकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अद्भुत वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पदक है |

भारतीय वीरता पदकों का विवरण:

1. युद्धकाल के दौरान प्रदान किए जाने वाले वीरता पदक:

    परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र

2. शांतिकाल के दौरान प्रदान किए जाने वाले वीरता पदक:

   अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र

3. विशिष्ट सेवा मेडल:

   • सेना मेडल (थल सेना), नौसेना मेडल (नौसेना), वायुसेना मेडल (वायु सेना)

परमवीर चक्र (Pvc)

I. परमवीर चक्र युद्धकाल के दौरान सैन्यकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अद्भुत वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पदक है |

II. इसका प्रारम्भ 26 जनवरी,1950 को किया गाय था |

III. परमवीर चक्र को मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है |

महावीर चक्र


I. महावीर चक्र युद्धकाल के दौरान सैन्यकर्मियों द्वारा स्थल, जल या वायु में प्रदर्शित अद्भुत वीरता के लिए दिया जाने वाला द्वितीय सर्वोच्च वीरता पदक है |

II. महावीर चक्र को मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है |

III. 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान सबसे अधिक महावीर चक्र प्रदान किए गए थे | इस युद्ध में 11 महावीर चक्र वायु सैन्यकर्मियों को प्रदान किए गए थे |

वीर चक्र


I. वीर चक्र युद्धकाल के दौरान सैन्यकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अद्भुत वीरता के लिए दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च वीरता पदक है |

II. विक्टोरिया क्रॉस (V.C.) से अलग दर्शाने के लिए वीर चक्र का संक्षिप्ताक्षर ‘Vr.C.’ रखा गया है |

अशोक चक्र


I. अशोक चक्र सैन्यकर्मियों के अलावा अन्य नागरिकों को भी प्रदान किया जा सकता है |

II. यह शांतिकाल के दौरान प्रदर्शित अद्भुत वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पदक है |

III. अशोक चक्र को मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है |

IV. इन पदकों की घोषणा वर्ष में दो बार की जाती है और गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी) व स्वतन्त्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं |

कीर्ति चक्र


I. यह शांतिकाल के दौरान प्रदर्शित अद्भुत वीरता या आत्म बलिदान के लिए दिया जाने वाला द्वितीय सर्वोच्च वीरता पदक है |

II. कीर्ति चक्र सैन्यकर्मियों के अलावा अन्य नागरिकों को भी प्रदान किया जा सकता है |

III. कीर्ति चक्र को मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है |

IV. वर्ष 1967 से पूर्व तक इसे अशोक चक्र, श्रेणी-II के नाम से जाना जाता था |

शौर्य चक्र


I. शौर्य चक्र शांतिकाल के दौरान प्रदर्शित अद्भुत वीरता या आत्म बलिदान के लिए दिया जाने वाला तृतीय सर्वोच्च वीरता पदक है |

II. शौर्य चक्र सैन्यकर्मियों के अलावा अन्य नागरिकों को भी प्रदान किया जा सकता है |

III. शौर्य चक्र को मरणोपरांत भी प्रदान किया जा सकता है |

IV. वर्ष 1967 से पूर्व तक इसे अशोक चक्र, श्रेणी-III के नाम से जाना जाता था |

V. वीरता पदकों के श्रेणी क्रम में शौर्य चक्र के बाद विशिष्ट सेवा मेडलों की श्रेणी शामिल है |

प्रमुख देशों द्वारा प्रदान किए जाने वाले सर्वोच्च वीरता पदकों की सूची-

1. भारत -परमवीर चक्र

2. इटली -मेडल फॉर वेलोर (Medal for valor)

3. जर्मनी -आयरन क्रॉस (Iron cross)

4. जापान -ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन (Order of the rising sun)

5. यूनाइटेड किंगडम -विक्टोरिया क्रॉस (Victoria Cross)

6. फ्रांस -क्रिओसे दे गुएरे (Criose de guere)

7. संयुक्त राज्य अमेरिका -मेडल ऑफ ऑनर (Medal of Honour)

Image courtesy: http://mha.nic.in/awards_medals

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News