माइक्रोसॉफ्ट का भारतीय भाषाओं पर ध्यान
अंग्रेजी न जानने वालों को होगा लाभ:
भारत में भले ही अंग्रेजी अभिजात्य वर्ग की भाषा हो लेकिन अधिकांश जनसंख्या आज भी हिंदी व अन्य क्षेत्रीय भाषाएं ही बोलती व समझती है। भारत में कम्प्यूटर क्रांति के प्रारंभिक वर्र्षों में पूरी तरह से अंग्रेजी ही छाई रही थी। सॉफ्टवेयर भी अंग्रेजी भाषियों को ध्यान में रखकर ही बनाये गये। लेकिन अब समय बदल रहा है। इसी को देखते हुए माइक्रोसाफ्ट ने भारत में हिंदी व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कंप्यूटिंग को आसान करने के लिए हाल में कई सॉफ्टवेयर बाजार में उतारे हैं। इंडिक लैंग्वेज इनपुट टूल सैट इसी तरह का एक सॉफ्टवेयर है जिसके द्वारा अंग्रेजी न जानने वाले हिंदी व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कंप्यूटर पर अपने काम को आसानी से कर सकेगे। यह साफ्टवेयर दो वर्जन में उपलब्ध है। पहला है डेस्कटॉप वर्जन जो विंडो में चल रहे किसी भी एप्लीकेशन में भारतीय भाषाओं को लिखने में सहायक का कार्य करता है। दूसरा वर्जन वेब वर्जन है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation