होमी एन. सेठना
भारत के पहले परमाणु कार्यक्रम के सूत्रधार और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष होमी नौसेरवांजी सेठना का 5 सितंबर, 2010 को 83 वर्ष की आयु में देहावसान हो गया। सेठना पोखरण में 18 मई, 1974 को भारत द्वारा किए गए पहले शांतिपूर्ण परमाणु परीक्षण कार्यक्रम 'स्माइलिंग बुद्घा' के मुख्य सूत्रधार थे। पद्म विभूषण से सम्मानित परमाणु वैज्ञानिक सेठना ने 1959 में ट्रांबे में भारत के पहले प्लूटोनियम संयंत्र की स्थापना की थी। सेठना 1989 में टाटा पॉवर के अध्यक्ष भी रहे और कई बड़ी कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में भी रहे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation