LIC ADO Bharti 2023: लाइफ इन्शुरन्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया यानी LIC ने 9394 अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर (ADO) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2023 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 10 फरवरी 2023 तक LIC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
एलआईसी एडीओ भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को स्नातक होना अनिवार्य है और उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. एलआईसी एडीओ पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को एक चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके लिए उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक), एक ऑनलाइन परीक्षा (मुख्य) और एक साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.
पदों की विस्तृत जानकारी, पात्रता, और आवेदन प्रक्रिया नीचे पढ़ें.
LIC ADO Bharti 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ :
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 21 जनवरी 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 10 फरवरी 2023 |
LIC ADO एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 04 मार्च 2023 |
LIC ADO प्रीलिम्स एग्जाम की तिथि | 12 मार्च 2023 |
LIC ADO प्रीलिम्स का रिजल्ट का घोषित होने की तिथि | मार्च 2023 |
LIC ADO मेंस परीक्षा की तिथि | 08 अप्रैल 2023 |
LIC ADO Bharti 2023 पदों की विस्तृत जानकारी :
ज़ोन | पदों की संख्या |
उत्तरी क्षेत्र | 1216 पद |
नार्थ सेंटल जोन | 1033 पद |
मध्य क्षेत्र | 561 पद |
पूर्वी मध्य क्षेत्र | 669 पद |
पूर्वी क्षेत्र | 1049 पद |
दक्षिण मध्य क्षेत्र | 1408 पद |
दक्षिण क्षेत्र | 1516 पद |
पश्चिमी क्षेत्र | 1942 पद |
कुल पद | 9349 |
LIC ADO Bharti 2023 शैक्षिक योग्यता :
ओपन केटेगरी - भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री एक क़ानून के तहत स्थापित / इस उद्देश्य के लिए अनुमोदित या भारतीय बीमा संस्थान मुंबई की फैलोशिप।
एलआईसी कर्मचारियों की श्रेणी और एलआईसी एजेंटों की श्रेणी के लिए, शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में - आवेदक के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जो किसी क़ानून के तहत स्थापित हो / इस उद्देश्य के लिए अनुमोदित हो या भारतीय बीमा संस्थान, मुंबई की फैलोशिप हो.
आयुसीमा -
न्यूनतम आयु सीमा - 21 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा - 30 वर्ष
LIC ADO Bharti 2023 अधिसूचना लिंक :
जोन | अधिसूचना |
उत्तरी क्षेत्र | यहाँ क्लिक करें |
उत्तरी मध्य क्षेत्र | यहाँ क्लिक करें |
मध्य क्षेत्र | यहाँ क्लिक करें |
पूर्वी क्षेत्र | यहाँ क्लिक करें |
दक्षिण मध्य क्षेत्र | यहाँ क्लिक करें |
दक्षिण क्षेत्र | यहाँ क्लिक करें |
पश्चिमी क्षेत्र | यहाँ क्लिक करें |
पूर्वी मध्य क्षेत्र | यहाँ क्लिक करें |
LIC ADO Bharti 2023 आवेदन प्रक्रिया और फीस :
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों LIC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 100 रुपये का सूचना शुल्क (जीएसटी सहित) और अन्य उम्मीदवारों को 750/- (जीएसटी सहित) रु का आवेदन शुल्क देना होगा.