AIBE 20 Registration 2025: ऑल इंडिया बार 2025 रजिस्ट्रेशन की आज है लास्ट डेट, जाने डिटेल्स

Akshara Verma
Last Updated: Oct 31, 2025, 16:02 IST

ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) 20 के रजिस्ट्रेशन की आज यानी 31 अक्टूबर, 2026 लास्ट डेट है। अगर अब तक आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया तो फटाफट अप्लाई कर दें। पूरी डिटेल्स चेक करने के लिए यहां देखें।

AIBE 20 Registration 2025
AIBE 20 Registration 2025

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-20) के लिए रजिस्टर करने का आज (31 अक्टूबर, 2025) आखरी मौका है। इससे पहले AIBE के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 28 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर 31 अक्टूबर तक एक्सटेंड कर दिया गया था। इसी कारण अब सभी छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने का मौका नहीं दिया जाएगा। 


जो छात्र भारत में वकालत शुरू करने के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस' प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए यह एग्जाम पास करना बेहद जरूरी है। अगर आपने अभी तक एग्जाम के लिए रजिस्टर नहीं किया है, तो ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com  पर तुरंत रजिस्ट्रेशन करें।

एग्जाम में रजिस्टर करने की महत्वपूर्ण डेट्स 

AIBE-20 एग्जामिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज यानी 31 अक्टूबर, 2025 गई है। साथ ही, ऑनलाइन फीस जमा करने और फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट 01 नवंबर, 2025 करी गई है। छात्रों को एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से करीब 15 को जारी किया जाएगा। एग्जाम से जुड़े सभी अपडेट के लिए टेबल देखें।  

एक्टिविटी  डेट्स 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  31 अक्टूबर, 2025 (आज)
ऑनलाइन फीस भुगतान की लास्ट डेट  1 नवंबर, 2025
रजिस्ट्रेशन फॉर्म सुधार की लास्ट डेट  1 नवंबर, 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट  15 नवंबर, 2025
एग्जाम की डेट  30 नवंबर, 2025

AIBE 20 Registration Fee Payment: एग्जाम की फीस भुगतान 

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-20)  के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है। एग्जाम की फीस ऑनलाइन मोड में करी जाएगी। आइए फीस के बारे में नीचे दी गई टेबल से जानते हैं। 

कैटेगरी

एप्लीकेशन फीस

जनरल / ओबीसी 

₹3,560/-

SC/ST/PwD

₹2,560/-

AIBE 20 एग्जाम के लिए रजिस्टर  कैसे करें?

AIBE 20 के एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है। यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्टर करें। 

1. सबसे पहले ऑफिशिटल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।

2. अब होमपेज पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 

3. विंडो ओपन होने के बाद अकाउंट बनाने के लिए अपनी डिटेल सेव करें। 

4. अब लाॅग इन पर क्लिक करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालें।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म फिल करें।

6. एप्लिकेशन फार्म का प्रोसेस करने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 

7. एग्जाम की रजिस्ट्रेशन फीस को सबमिट करें।

8. पूरा फॉर्म कंप्लीट होने के बाद रिव्यू करें। फिर, फाइनल सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल लें।


Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 31, 2025, 16:02 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News