CBSE Board Date Sheet 2026 Out: 110 दिन पहले जारी हुई 10वीं-12वीं की डेटशीट, 10 दिन बाद ही शुरू होगा मूल्यांकन
CBSE Board: गुरुवार यानी 30 अक्टूबर, 2025 को CBSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम की डेटशीट जारी करी। पहली बार बोर्ड ने 110 दिन पहले एग्जाम की डेटशीट जारी करी। साथ ही, CBSE ने बताया कि इस बार हर सब्जेक्ट्स के पेपर होते ही 10 दिन बाद मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड एग्जाम (कक्षा 10वीं और 12वीं) की डेटशीट जारी करके छात्रों और स्कूलों को एक बड़ा तोहफा दिया है। यह पहली बार है जब बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से लगभग 110 दिन पहले ही पूरा टाइम टेबल घोषित किया। बोर्ड ने यह कदम छात्रों के लिए उठाया ताकि बच्चे आराम से पेपर की तैयारी कर सकें।
CBSE एग्जाम की डेट्स कब से कब तक?
CBSE ने घोषणा की है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। पूरी जानकारी के लिए आप नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें।
| कक्षा | एग्जाम शुरू होने की डेट्स | एग्जाम समाप्त होने की डेट्स |
| कक्षा 10वीं | 17 फरवरी 2026 | 10 मार्च 2026 |
| कक्षा 12वीं | 17 फरवरी 2026 | 09 अप्रैल 2026 |
CBSE डेटशीट के आधार पर राज्यों के बोर्ड तय करेंगे शेड्यूल
CBSE के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन के हेड डॉ. संयम भारद्वाज ने गुरुवार को ऐलान किया की विभिन्न प्रदेश के शिक्षा बोर्ड और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी CBSE की डेटशीट के अनुसार ही एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल बनाएंगे।
डेटशीट जल्दी जारी करने के फायदे
बोर्ड ने इस बार छात्रों को तैयार करने का पूरा समय देने के लिए इस बार डेटशीट 110 दिन पहले जारी करी। आइए जानते हैं ऐसा करने से क्या लाभ होगा।
- तनाव में कमी: छात्रों को अपनी पढ़ाई और रिवीजन की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है, जिससे वह परीक्षा का तनाव कम करेंगे।
- टाइम टेबल: सब्जेक्ट वाइज गैप को देखते हुए सभी छात्र अपने हर सब्जेक्ट्स की तैयारी करने के लिए एक टाइम टेबल बना सकते हैं।
- एंट्रेंस एग्जाम से तालमेल: ऐसा करने से बच्चे 12वीं के एग्जाम देने के बाद राष्ट्रीय स्तर के एंट्रेंस एग्जाम जैसे JEE, NEET के लिए तैयारी कर सकते हैं।
- ओवरलैप से बचाव: बोर्ड ने 40,000 से अधिक विषय संयोजनों (Subject Combinations) को ध्यान में रखा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी छात्र की दो विषयों की परीक्षा एक ही दिन न पड़े।
Evaluation Process 2026: मूल्यांकन प्रक्रिया का नया नियम
CBSE ने परीक्षा के बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया को लेकर भी एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है, जिसमें बताया गया कि एग्जाम के 10 दिन बाद ही मूल्यांकन शुरू हो जाएगा।
| विवरण | टाइम टेबल |
| मूल्यांकन कब शुरू होगा? | सब्जेक्ट के एग्जाम के लगभग 10 दिन बाद। |
| मूल्यांकन कब तक पूरा होने की उम्मीद है? | शुरू होने के बाद 12 दिनों के अंदर। |
| इसके फायदे | यह सुनिश्चित करेगा कि टिचर्स लंबे समय तक स्कूल से अनुपस्थित न रहें। साथ ही, रिजल्ट समय पर घोषित किया जा सके। |
यहां भी पढ़े: CBSE 10th Exam 2026 Tentative Schedule Out
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.
