महानिदेशालय, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), गृह मंत्रालय के अधीन भारत की प्राथमिक सीमा चौकसी पुलिस सेना ने विभिन्न ट्रेडों में कांस्टेबल(ट्रेड्समैन)(पुरुष) के पद पर भर्ती हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया है. वैसे उम्मीदवार जो सेना में शामिल होना चाहते हैं एवं इस पद के लिए योग्य हों आज की तारीख तक इस पद हेतु आवेदन कर सकते हैं.
बीएसएफ कांस्टेबल पद के कुल 561 रिक्त पदों के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है. इन रिक्त पदों हेतु आज के बाद से आवेदन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी.
क्रम संख्या | पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
1 | कांस्टेबल (मोची) | 67 |
2 | कांस्टेबल (दर्जी) | 28 |
3 | कांस्टेबल (बढ़ई) | 02 |
4 | कांस्टेबल(ड्राफ्ट्समैन) | 01 |
5 | कांस्टेबल (पेंटर) | 05 |
6 | कांस्टेबल (कुक) | 140 |
7 | कांस्टेबल (वाटर कैरियर) | 49 |
8 | कांस्टेबल (धोबी) | 49 |
9 | कांस्टेबल (नाई) | 42 |
10 | कांस्टेबल (स्वीपर) | 147 |
11 | कांस्टेबल (बैरा) | 24 |
12 | कांस्टेबल (माली) | 01 |
13 | कांस्टेबल (खोजी) | 06 |
कुल |
| 561 पद |
आवेदन पत्र वैसे उम्मीदवारों से आमंत्रित किया गया है जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड से मैट्रिकुलेशन के साथ सम्बन्धित ट्रेडों में 2 वर्ष का अनुभव प्राप्त किया हो. रिक्तियों का बंटवारा राज्य/संघ शासित क्षेत्रों की जनसंख्या के आधार पर किया गया है. इन पदों हेतु आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
बीएसएफ कांस्टेबल पद के लिए आवेदन हेतु विस्तृत अधिसूचना के लिए यहाँ क्लिक करें.
विशिष्ट अध्ययन सामग्री के साथ इस परीक्षा की तैयारी करें.
जो उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता मानदंड के आधार पर चुने जायेंगे उनको शारीरिक मानक जाँच(पीएसटी) एवं शारीरिक दक्षता जाँच(पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा. शारीरिक मानक जाँच एवं शारीरिक दक्षता जाँच में सफल उम्मीदवारों को 100 नंबर की लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल जाँच के लिए बुलाया जाएगा.
लिखित परीक्षा 02 घंटे के ओएमआर आधारित वैकल्पिक प्रश्नपत्र आधारित होंगें. परीक्षा के प्रश्नपत्र प्रारंभिक गणित, सामान्य जागरूकता/सामान्य ज्ञान, विश्लेषणात्मक योग्यता और बुनियादी हिन्दी और अंग्रेजी विषयों पर आधारित होंगें.
वैसे उम्मीदवार जो बीएसएफ में शामिल होने का जज्बा एवं योग्यता रखते हों वे अधिकारिक वेबसाइट bsf.nic.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना भरा हुआ आवेदन पत्र सम्बन्धित मुख्यालय में आज की तिथि- 09 जून 2016 तक जमा करा सकते हैं.
ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी परीक्षा देकर अपनी तैयारी का मूल्यांकन करें.
इस अधिसूचना से सम्बन्धित कोई प्रश्न है? चर्चा करने के लिए यहां क्लिक करें.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation