Bihar BSSC CGL Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL 4) 2025 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1481 पदों को भरा जाएगा। यह अवसर बिहार के उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त कर रखी है और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती परीक्षा 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2025 है, जबकि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
BSSC CGL 4 भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (यदि लागू हो), और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और सभी निर्देशों का पालन करें।
BSSC CGL 4 Vacancy 2025 Notification: बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती 2025 परीक्षा हाइलाइट्स
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने CGL 4 परीक्षा 2025 के लिए 1481 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इच्छुक हैं, वे www.onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती 2025 से जुड़ी मुख्य जानकारियां नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं।
परीक्षा संचालन संस्था | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) |
परीक्षा का नाम | संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) |
पदों के नाम | सहायक शाखा अधिकारी, योजना सहायक, कनिष्ठ सांख्यिकी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ऑडिटर |
कुल रिक्तियां | 1481 |
विज्ञापन संख्या | 05/2025 |
आवेदन तिथियां | 18 अगस्त से 17 सितंबर 2025 |
परीक्षा का स्तर | राज्य स्तरीय |
आधिकारिक वेबसाइट | www.bssc.bihar.gov.in |
आधिकारिक अधिसूचना PDF |
BSSC CGL 4 Vacancy 2025 Details: कितने पदों पर होगी भर्ती?
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार बीएसएससी सीजीएल 4 रिक्ति 2025 विवरण देख सकते हैं।
पद का नाम (Post Name) | कुल पद (Total Posts) |
---|---|
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (Assistant Branch Officer) | 1064 |
योजना सहायक (Planning Assistant) | 88 |
कनीय सांख्यिकी सहायक (Junior Statistical Assistant) | 05 |
डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-C (Data Entry Operator Grade-C) | 01 |
अंकेक्षक (Auditor) | 125 |
अंकेक्षक, सहायक समितियां (Auditor, Assistant Committees) | 198 |
ये भी पढ़ें: BSSC 4th Notification 2025
बिहार बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती परीक्षा 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
बीएसएससी सीजीएल 4 अधिसूचना 2025 की PDF जारी होते ही, बीएसएससी ने बीएसएससी सीजीएल 4 वैकेंसी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथियां भी जारी कर दी हैं। नीचे दी गई तालिका में आप बीएसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तिथि | 4 अगस्त 2025 |
ऑनलाइन आवेदन तिथि | 18 अगस्त 2025 |
आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि | 17 सितंबर 2025 |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 19 सितंबर 2025 |
शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि | 17 सितंबर 2025 |
BSSC CGL 4 Eligibility Criteria 2025: कौन कर सकता है आवेदन?
आयु-सीमा (Age Limit): इच्छुक और पात्र उम्मीदवार की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक डिग्री (Bachelor's Degree) होना अनिवार्य है। पद के अनुसार विशिष्ट शैक्षणिक योग्यताओं की जानकारी के लिए उम्मीदवार कृपया आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें।
BSSC CGL 4 Application Fees: आवेदन शुल्क
बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे दी गई है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation