AIAPGET 2024 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह प्रवेश परीक्षा 6 जुलाई 2024 को निर्धारित है। परीक्षा CBT प्रारूप में आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए AIAPGET महत्वपूर्ण है। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना न भूलें और उस पर दिए गए परीक्षा स्थल, समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से देखें। छात्र अपनी आवेदन आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करके AIAPGET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AIAPGET Admit Card 2024 Download Link
जिन उम्मीदवारों को ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम के लिए उपस्थित होना है, वे राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके अपना AIAPGET एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। AIAPGET हॉल टिकट 2024 डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है।
AIAPGET Admit Card Link (Active) |
AIAPGET 2024 Admit Card: ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम हाइलाइट
अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा 2024, 6 जुलाई को दो पालियों में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पेपर में 480 अंकों के लिए 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। आप ऑल इंडिया आयुष पीजी एंट्रेंस एग्जाम 2024 के बारे में सभी डिटेल नीचे दी तालिका में देख सकते हैं:
संचालन निकाय का नाम | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) |
परीक्षा का नाम | अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (AIAPGET) 2024 |
कुल सीटों की संख्या | 2,274 |
AIAPGET एडमिट कार्ड तिथि 2024 | 2 जुलाई 2024 |
एआईएपीजीईटी परीक्षा तिथि 2024 | 6 जुलाई 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://exams.nta.ac.in/AIAPGET/ |
AIAPGET Admit Card 2024 Download kaise Kare?
अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: https://exams.nta.ac.in/AIAPGET/
- “AIAPGET 2024 एडमिट कार्ड” वाला सेक्शन या लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि (या उल्लिखित कोई अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation