BEML Recruitment 2023: भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 101 एग्जीक्यूटिव रिक्तियों के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2023 है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bemlindia.in पर जाकर बीईएमएल एग्जीक्यूटिव भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बीईएमएल एग्जीक्यूटिव भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। आप आयु सीमा, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, वेतन और शैक्षणिक योग्यता जैसे विवरण यहां देख सकते हैं।
BEML Executive Recruitment 2023 Notification: बीईएमएल भर्ती का अवलोकन
इंजीनियरिंग और मशीनरी में रुचि रखने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बीईएमएल भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीईएमएल भर्ती से संबंधित सभी विवरण नीचे दी गई तालिका में देखें:
बीईएमएल भर्ती 2023 | |
भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) |
पोस्ट का नाम | कार्यकारी पद |
कुल पद | 101 |
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 06 नवंबर 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 20 नवंबर 2023 |
आनेदन करने का तारीका | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार |
बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट | https://www.bemlindia.in/ |
BEML Executive Notification 2023 PDF |
BEML Recruitment 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
- बीईएमएल की आधिकारिक साइट यानी www.bemlindia.in पर जाएं।
- होम पेज पर "current opening" सेक्शन पर जाएँ और विज्ञापन संख्या KP/S/07/2023 पर क्लिक करें।
- फिर दिए गए “apply online” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में सभी आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन चेक करें और बीईएमएल आवेदन फॉर्म जमा करें।
BEML Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
बीईएमएल एक्जीक्यूटिव के लिए आवेदन शुल्क जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
BEML Vacancy 2023: बीईएमएल रिक्ति विवरण
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड द्वारा बीईएमएल अधिसूचना 2023 के माध्यम से कुल 101 पदों की घोषणा की की गईं है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से पद-वार बीईएमएल रिक्ति 2023 विवरण देख सकते हैं:
श्रेणी | पद | सामान्य | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | ओबीसी (एनसीएल) | ईडब्ल्यूएस | कुल |
ग्रेड-I | सहायक अधिकारी | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 |
ग्रेड-II | मैनेजमेंट ट्रेनी | 10 | 3 | 1 | 5 | 2 | 21 |
ग्रेड-II | ऑफिसर | 7 | 1 | 0 | 2 | 1 | 11 |
ग्रेड-III | सहायक प्रबंधक | 16 | 5 | 2 | 9 | 3 | 35 |
ग्रेड - IV | प्रबंधक | 5 | 1 | 0 | 1 | 0 | 7 |
ग्रेड-V | वरिष्ठ प्रबंधक | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 | 3 |
ग्रेड-VI | सहायक महाप्रबंधक | 5 | 1 | 0 | 2 | 0 | 8 |
ग्रेड-VII | उप महाप्रबंधक | 5 | 1 | 0 | 2 | 0 | 8 |
ग्रेड-III | महाप्रबंधक | 1 | 0 | 0 | 0 | 0 | 1 |
ग्रेड-IX | मुख्य महाप्रबंधक | 1 | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 |
ग्रेड-X | एग्जीक्यूटिव निदेशक | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 | 3 |
कुल पद | 58 | 12 | 3 | 21 | 6 | 101 |
BEML Executives Eligibility 2023; आयु-सीमा
अभ्यर्थी की आयु 18 से 54 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु-सीमा के बारे में अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पीडीएफ देखें।
BEML Executives 2023: शैक्षिक योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट के साथ काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।
BEML Executives Bharti 2023: चयन प्रक्रिया
बीईएमएल एग्जीक्यूटिव 2023 की चयन प्रक्रिया यहां देख सकते हैं।
- ऑनलाइन टेस्ट
- साक्षात्कार
- दस्तावेज़ सत्यापन
BEML Executives Salary 2023: सैलरी
इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 30 हजार रुपये 3 लाख रुपये तक सैलरी प्रदान की जाएगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation