बिहार कृषि परीक्षा सेवा परिणाम तिथि 2024: बिहार कृषि सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम अप्रैल के आखिर सप्ताह में जारी किये जायेंगे, ये जानकारी बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी नोटिस में दी गई हैI नोटिस के अनुसार, “ दिनांक 01.03.2024 से 04.03.2024 तक आयोजित विज्ञापन संख्या-18/2024 से 21/2024 के अंतर्गत बिहार कृषि सेवा के विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु आयोजित परीक्षा के परीक्षाफल का प्रकाशन अप्रैल 2024 के अंतिम सप्ताह में संभावित है।”
बिहार कृषि परीक्षा सेवा परिणाम तिथि 2024 महत्वपूर्ण विवरण:
आर्गेनाइजेशन | बिहार लोक सेवा आयोग |
परीक्षा का नाम | बिहार कृषि सेवा परीक्षा 2024 (BAO) |
रिक्तियों की संख्या | 1051 |
परीक्षा की तिथि | 1 मार्च से 4 मार्च 2024 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | अप्रैल आखिरी सप्ताह में |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.bpsc.bih.nic.in/ |
बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार कृषि सेवा परीक्षा 2024 (BAO) के 1051 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थीI जारी अधिसूचना के अनुसार, ये रिक्तियां 866 ब्लॉक कृषि अधिकारी (बीएओ), 155 रिक्तियां उप प्रभागीय अधिकारी/परियोजना निदेशक, 19 रिक्तियां के साथ सहायक निदेशक (कृषि इंजीनियरिंग) और सहायक निदेशक ( पौध संरक्षण), के लिए जारी की गईं थींI
Comments
All Comments (0)
Join the conversation