Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्र खुश हो सकते हैं! बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) पटना द्वारा बीएसईबी मैट्रिक (कक्षा 10) का परिणाम आज 31 मार्च, 2024 को घोषित कर दिया है। BSEB मैट्रिक रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यदि आपको आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org और results.biharboardonline.com तक पहुंचने में परेशानी हो रही है, तो आप अपने परिणाम देखने के लिए JagranJosh.com पर जा सकते हैं।
Check Bihar Board 10th Result 2024 - Declared
जो छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब नीचे दिए लिंक से डायरेक्ट स्कोर चेक कर सकते हैं। बोर्ड की जानकारी के अनुसार, बिहार कक्षा 10 के छात्रों ने कुल मिलाकर 82.91 पास प्रतिशत दर हासिल की। इस साल, 13 लाख छात्रों ने परीक्षा पास की, जिनमें से 4 लाख से अधिक ने प्रथम श्रेणी, 5,24,965 ने द्वितीय श्रेणी और 3,80,732 ने तृतीय श्रेणी हासिल की। बीएसईबी ने बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। परीक्षा में पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने परीक्षा में कुल 489 अंक हासिल कर टॉप किया है।
इसके अलावा छात्रों के की आसानी और वेबसाइट के धीमे चलने, नतीजे दिखाई नही देने जैसी समस्याओं से बचने के लिए बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जागरण जोश पोर्टल jagranjosh.com/results पर लाइव दिखाया जाएगा। छात्र को बस जागरण जोश के रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपने रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करने होंगे। रिजल्ट बिना देरी किए आपके मोबाइल या कम्प्यूटर स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टॉपर्स के नाम, पंजीकृत छात्रों की संख्या, उपस्थित छात्रों की संख्या, पास छात्रों की संख्या, पास-प्रतिशत, जेंडर वाइज पास प्रतिशत के साथ मैट्रिक 10वीं रिजल्ट का आधिकारिक लिंक, जिलेवार छात्र आंकड़े आदि विवरण साझा करेंगे।
ये भी पढ़ें: LIVE - BSEB 10th Matric Result 2024
इसके तुरंत बाद जागरण जोश की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा। छात्र को रिजल्ट तकल पहुंचने के लिए बस रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। छात्र जो रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अभी इस पेज को बुकमार्क कर लें। रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आप किसी भी तकनीकी खराबी और देरी से बचने के लिए अपना रिजल्ट यहां देख सकेंगे।
Bihar Board 10th Result Link at Jagran Josh
छात्र जो बीएसईबी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे नीचे दिए लिंक से तुरंत एक में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 2024 तक पहुंचने के लिए आपको एडमिट कार्ड उल्लेखित रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
BSEB Matric Result 2024 Link 1 | |
Bihar Board 10th Result 2024 Link 2 |
BSEB 10th Result 2024 on Jagranjosh.com: कैसे चेक करें बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट?
छात्र नीचे दिए स्टेप्स को देखकर जागरण जोश पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
- अपने ब्राउज़र में Jagranjosh.com खोलें।
- "Results" टैब पर क्लिक करें।
- "BSEB 10th Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation