Bihar Board 12th Result Date and Time: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट (BSEB Intermediate Result) का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी! बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज 12वीं रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा कर दी है, आधिकारिक सूचना के अनुसार बीएसईबी इंटर का रिजल्ट 2024, 23 मार्च 2024 को दोपहर 1:30 बजे जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया है, वे BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 देख सकते हैं। इसके अलावा आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल परिणाम देखने में परेशानी आ रही है या साइट नही चल रही है तो आप जागरण जोश के रिजल्ट पोर्टल Jagranjosh.com/results पर जा कर अपने नतीजे देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल कोड और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ऑफिशियल पोस्ट यहां देखें:
श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दिनांक 23.03.2024 को अपराह्न 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।#BSEB #BiharBoard #Bihar #Inter_Result_2024 #BiharBoardResult
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 22, 2024
Bihar Board 12th Result Date: इस तारीख को जारी होंगे बिहार इंटरमीडिएट के नतीजे
छात्र बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीख और समय के बारे में आधिकारिक घोषणा हो गई है। आप नीचे दी गई तालिका में बीएसईबी 12वीं परिणाम की तारीख और समय देख सकते हैं। बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गईं थीं।
| बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की तारीख | बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 का समय |
| 23 मार्च 2024 | दोपहर 1: 30 बजे |
| आधिकारिक वेबसाइट |
|
Bihar Board 12th Result: BSEB इंटर का रिजल्ट हाइलाइट
बिहार 12वीं रिजल्ट 2024 secondary.biharboardonline.com पर उपलब्ध होगा। छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड से देख सकते हैं। उम्मीदवार BSEB इंटर रिजल्ट 2024 के बारे में सभी मुख्य बातें यहां देख सकते हैं:
| बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 | |
| बोर्ड का नाम | बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) |
| परीक्षा का नाम | बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 |
| वर्ग | रिजल्ट |
| बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा तिथि | 01 से 12 फरवरी 2024 |
| बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2024 रिलीज की तारीख | 23 मार्च 2024 |
| रिजल्ट उपलब्धता का तरीका | ऑनलाइन मोड |
| आधिकारिक वेबसाइट | biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com |
Bihar Board 12th Result 2024 डाउनलोड कैसे करें?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। यहां बताया गया है कि इसे कैसे डाउनलोड करना है:
- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024" लिंक ढूंढें (यह रिजल्ट जारी होने के बाद ही सक्रिय होगा)।
- उस लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- आपका कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation