DST Bihar Karyalay Parichari Admit Card 2025: बिहार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइटों bssc.bihar.gov.in और onlinebssc.com पर 1 मई 2025 को जारी कर दिए हैं। परीक्षा 11 मई 2025 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपनी आवेदन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 238 कार्यालय परिचारी पद भरे जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विभाग की वेबसाइट पर लॉगिन कर आवश्यक विवरण भरने होंगे, जिसके बाद एडमिट कार्ड प्राप्त कर प्रिंटआउट लेना होगा। परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
Bihar DST Office Attendant Admit Card 2025 Link
DST कार्यालय परिचारी एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार डीएसटी ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2025 प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन आईडी, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
DST Karyalay Parichari Admit Card 2025 Link |
Bihar DST Office Attendant Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले बिहार DST की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
- होम पेज पर"विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या – 02/2022 अंतर्गत कार्यालय परिचरी पद हेतु लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र के संबंध में" लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी आवेदन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- फिर "सबमिट" पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation