This is an archived article last updated on Nov 21, 2018. The information may be outdated.

बिहार विधान सभा सचिवालय में 166 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन 22 नवंबर तक, ऑनलाइन करें अप्लाई

Last Updated: Nov 21, 2018, 12:25 IST

बिहार विधान सभा सचिवालय ने ड्राईवर, लाइब्रेरी असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट सहित कुल 166 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. उम्मीदवार 22 नवंबर 2018 तक बिहार विधान सभा सचिवालय की वेबसाईट http://vidhansabha.bih.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

Bihar Legislature Secretariat Recruitment 2018
Bihar Legislature Secretariat Recruitment 2018

बिहार विधान सभा सचिवालय ने ड्राईवर, लाइब्रेरी असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टेंट सहित कुल 166 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. उम्मीदवार 22 नवंबर 2018 तक बिहार सचिवालय की वेबसाईट http://vidhansabha.bih.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरम्भ होने की तिथि: 23 अक्टूबर 2018

परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि; 22 नवंबर 2018

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 नवंबर 2018

पद रिक्ति विवरण:

कुल पद: 166 पद

पद नाम व संख्या:

ड्राईवर : 14

लाइब्रेरी असिस्टेंट-07

आर्डर लेटर डिस्ट्रीब्यूटर-10

ऑफिस असिस्टेंट-90

ऑफिस असिस्टेंट (दरबान)-09

ऑफिस असिस्टेंट (सफाई कर्मी)-10

ऑफिस असिस्टेंट (माली)-20

ऑफिस असिस्टेंट (फर्राश)-06

पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता:

• ड्राईवर : अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए या समकक्ष योग्यता तथा उसे वाहन चालन (एलएमवी/एचएमवी) का वैध लाइसेंस होनी चाहिए.

अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए

आयु सीमा: (01 अगस्त 2018)को

न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए.

अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरूष) 37 वर्ष, अनारक्षित (महिला), पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरूष एवं महिला)- 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला)- 42 वर्ष.

चयन प्रक्रिया:

ड्राईवर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन व्यावहारिक जांच परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा जबकि अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सिर्फ इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा.

आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार 22 नवंबर 2018 तक बिहार सचिवालय की वेबसाईट http://vidhansabha.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क:

प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा हेतु बिहार राज्य के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, आरक्षित / अनारक्षित महिला एवं 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांग (विकलांग) अभ्यर्थियों के लिए Rs. 25/- (पच्चीस रूपये) तथा बिहार राज्य के अन्य कोटि के अभ्यर्थियों एवं अन्य राज्यों के सभी कोटि के अभ्यर्थियों के लिए Rs. 100/- (एक सौ रूपये) शुल्क निर्धरित है.

अधिकारिक सूचना पीडीएफ डाउनलोड

---

नवंबर 2018 की महत्वपूर्ण सरकारी नौकरियां

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 21, 2018, 12:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News