This is an archived article last updated on Apr 25, 2025. The information may be outdated.

UP Board High School Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Apr 25, 2025, 13:24 IST

UP Board High School Result 2025:  यूपी बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है।  ऐसे में जिन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ जागरण जोश के रिजल्ट पेज पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार कुछ 10वीं का पास प्रतिशत 90.11 फीसदी रहा है।

UP Board High School Result 2025
UP Board High School Result 2025

यहाँ चेक करें उत्तर प्रदेश बोर्ड 12th रिजल्ट 2025

यहाँ चेक करें उत्तर प्रदेश बोर्ड 10th रिजल्ट 2025

UP Board High School Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी कर दिया गया है । ऐसे छात्र, जिन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in , upmsp.edu.in , results.upmsp.edu.in  पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार 10वीं में कुल 90.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 

 

यूपी बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट

यह यूपी बोर्ड कक्षा 10 के 2025 के टॉपर्स की सूची है-

रैंक नाम प्रतिशत
पहला यश प्रताप सिंह 97.83%
दूसरा (संयुक्त) अंशी 97.67%
दूसरा (संयुक्त) अभिषेक कुमार यादव 97.67%
तीसरा (संयुक्त) रितु गर्ग 97.50%
तीसरा (संयुक्त) अर्पित वर्मा 97.50%
तीसरा (संयुक्त) सिमरन गुप्ता 97.50%

यूपी बोर्ड 10 में कितने अंकों पर कितने मिलेंगे ग्रेड 

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल पेपरों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ग्रेडिंग प्रणाली इस प्रकार है:

थ्योरी पेपर के लिए यूपी बोर्ड ग्रेडिंग प्रणाली

ग्रेड अंकों का प्रतिशत
ए1 91 - 100
ए2 81 - 90
बी1 71 - 80
बी2 61 - 70
सी1 51 - 60
सी2 41 - 50
डी 33 - 40
ई1 21 - 32
ई2 21 से कम

प्रैक्टिकल पेपर के लिए यूपी बोर्ड ग्रेडिंग प्रणाली

ग्रेड अंकों का प्रतिशत
80-100
बी 60 - 79
सी 45 - 59
डी 33 - 44
33 से कम

यूपी बोर्ड 10वीं में टॉप 3 रैंकर्स 

यूपी बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, रैंक 2 और 3 निम्नलिखित उम्मीदवारों ने हासिल की है:

रैंक 1: यश प्रताप सिंह (97.83 प्रतिशत)

रैंक 2: अंशी, अभिषेक कुमार यादव (97.67 प्रतिशत)

रैंक 3: रितु गर्ग, अर्पित वर्मा, सिमरन गुप्ता

यश प्रताप ने सिंह किया टॉप 

यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 2025 में इस बार यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है। वहीं, अंशी और अभिषेक ने 97.67 पर्सेंट अंकों के साथ दूसरे पायदान पर जगह बनाई है। साल 2025 में इस बार 90.11 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की है। 

धोखाधड़ी का न हों शिकार

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नंबरों की रिचेकिंग कराने व नंबर बढ़ाने के लिए विभिन्न सूत्रों से संपर्क करते हैं, जिससे वे कई बार ठगी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में छात्र  किसी भी प्रकार की ठगी का शिकार न बनें।  

बीते वर्ष किसने किया था टॉप 

बीते वर्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्  के 10वीं के रिजल्ट में 591 अंकों के साथ प्राची निगम ने टॉप किया था। वहीं, दूसरे स्थान पर दीपिका सोनकर थीं। 

रोल नंबर या स्कूल कोड, कैसे दिखेगा रिजल्ट

छात्रों के मन में सवाल होगा कि छात्र रोल नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं या फिर स्कूल कोड से,  तो आपको बता दें कि छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड, दोनों का ही उपयोग करना है। 

इस बार खास रहेगी मार्कशीट

यूपी बोर्ड 10वीं  के छात्रों को बोर्ड द्वारा इस बार खास मार्कशीट दी जाएगी। बोर्ड ने इस बार मार्कशीट को इस तरह से तैयार करवाया है कि इसपर धूप व पानी  का असर नहीं होगा।  बोर्ड द्वारा इसे अलग-अलग रंगों में तैयार किया गया है। ऐसे में छात्रों की मार्कशीट लंबे समय तक खराब नहीं होगी। 

बीते वर्ष कितने प्रतिशत छात्र हुए थे पास 

यूपी बोर्ड 10वीं में बीते वर्ष यानि कि 2024 में 89.55 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

किस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

ऐसे छात्र जिन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in , upmsp.edu.in , results.upmsp.edu.in  पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कब से कब तक हुई थी परीक्षा

बोर्ड की ओर से 10वीं की परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से लेकर 12 मार्च, 2025 तक किया गया था। इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था।

high school inter ka result पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

आपको बता दें कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक होने चाहिए। वहीं, यदि किसी छात्र के दो विषयों में 33 फीसदी से कम अंक होते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। वहीं, दो से अधिक विषयों में 33 फीसदी कम अंक वाले छात्रों को फेल माना जाएगा। आपको बता दें कि पिछले साल 2024 में 10वीं में कुल 89.55 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 10वीं में सीतापुर की रहने वाली प्राची निगम ने 600 में से 591 अंक हासिल कर टॉप किया था।

up board result kaise check karen कैसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैंः

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:

-यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

-आप रिजल्ट देखने के लिए upresults.nic.in पर भी जा सकते हैं।

-इसके अतिरिक्त, आप results.digilocker.gov.in पर डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें:

-होमपेज पर,आपको "यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) रिजल्ट 2025" या "UP Board 10th Result 2025" का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना है।

आवश्यक विवरण दर्ज करें:

-लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा। ये विवरण आप अपने एडमिट कार्ड के माध्यम से देख सकते हैं।

-कुछ वेबसाइटों पर आपको अपनी जन्म तिथि भी दर्ज करनी पड़ सकती है।

सबमिट करें:

-सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद "सबमिट" या "परिणाम देखें" बटन पर क्लिक करना होगा।

-अपना रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें

-अब आपका यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा,  जिसका आप स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या इसे डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

बिना इंटरनेट कैसे चेक करें रिजल्ट 

यूपी बोर्ड आमतौर पर एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट देखने की सुविधा प्रदान करता है। ऐसे में आप बिना इंटरनेट कैसे रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक निश्चित प्रारूप में एसएमएस लिखकर एक विशिष्ट नंबर पर भेजना होगा। आप इस प्रकार  मैसेज भेज सकते हैंः  UP10  स्पेस>अपना रोल नंबर और इसे 56263 पर भेज दें। रिजल्ट जारी होने के बाद आपके फोन पर आपको आपको रिजल्ट मिल जाएगा।

यूपी बोर्ड में पास होने के लिए कितनी अंक जरूरी

यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए  छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है। वहीं, छात्रों को प्रत्येक विषय में भी 33 फीसदी अंक लाने होंगे। 

up board result kab niklega पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट 

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बीते वर्ष 20 अप्रैल को जारी किया गया था। हालांकि, इस बार बोर्ड द्वारा यह रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया जा रहा है। 

www upmsp edu in 2025 result छात्रों को मिल सकता है इनाम

यूपी बोर्ड 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों को हर साल सरकार द्वारा इनाम दिया जाता है। इस बार भी टॉप करने वाले छात्रों को एक लाख रुपये इनाम, लैपटॉप या टैबलेट दिया जा सकता है। वहीं, जिला स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को सरकार द्वारा 21 हजार रुपये का इनाम दिया जा सकता है।

कितने केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

यूपी बोर्ड 10वीं के लिए इस बार बोर्ड द्वारा कुल 8140  केंद्रों  पर परीक्षा हुई थी। वहीं , राज्यों के 261 केंद्रों पर कॉपियों की चेकिंग की गई थी।

रिजल्ट जारी होने के बाद खुलेगा ग्रीवांस सेल 

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा ग्रीवांस सेल भी  खुलेगा। इसमें बोर्ड अधिकारी छात्रों की समस्याओं को सुनेंगे व उनका समाधान बताएंगे। 

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 25, 2025, 13:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News