BPSC TRE Recruitment Phase 2 Notice 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए नोटिस जारी करते हुए जानकारी दी है कि बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण की शुरुआत 3 नवम्बर से की जा रही है और ये प्रक्रिया 14 नवम्बर 2023 तक जारी रहेगीI इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8 तक) , माध्यमिक विद्यालय( कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) में शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगीI इसके साथ ही इस नियुक्ति प्रक्रिया के जरिये पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग कल्याण के अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) , माध्यमिक शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित),उच्च माध्यमिक प्रशिक्षित (स्नातकोतर) शिक्षकों की भी नियुक्ति की जायेगीI जबकि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 दिसम्बर से 10 दिसम्बर 2023 तक किया जाएगाI
BPSC Teacher Recruitment Phase 2 Notice 2023 महत्वपूर्ण विवरण
आर्गेनाइजेशन | बिहार लोक सेवा आयोग |
रिक्ति का नाम | बिहार शिक्षक/ प्रधानाचार्य भर्ती दूसरा चरण |
रिक्तियों की संख्या | 70 हजार (संभावित) |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 3 नवम्बर 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 14 नवम्बर 2023 |
परीक्षा की तिथि | 7 दिसम्बर से 10 दिसम्बर 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://www.bpsc.bih.nic.in/ |
बिहार शिक्षक भर्ती नोटिस
उल्लेखनीय है कि आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए अभी तक रिक्तियों की संख्या की जानकारी नहीं दी हैI
Comments
All Comments (0)
Join the conversation