BSEB Bihar Board Inter Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) के परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है, सबसे अधिक संभावना 21 मार्च तक जारी होने की थी लेकिन अभी तक बोर्ड की तरफ से रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट नही आया है। पिछले साल बोर्ड ने 21 मार्च को इंटर का रिजल्ट जारी किया था। इस साल भी छात्र और अभिभावक उम्मीद कर रहे थे कि कक्षा 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा। BSEB एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा करेगा। रिजल्ट के साथ बोर्ड टॉपर लिस्ट और अन्य जानकारी साझा करेगा।
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लाइव न्यूज देखने के लिए यहां क्लिक करें:- BSEB 12th Result 2024 LIVE Updates
एक बार बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 घोषित होने के बाद, छात्र यहां दी गई वेबसाइटों के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट तक पहुंचने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करना होगा। बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर और जागरण जोश की वेबसाइट jagranjosh.com पर देखे जा सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगेे बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024
छात्रों बता दें, इंटर का रिजल्ट जारी होने के बाद, आप नीचे दी गई इन वेबसाइट्स पर 12वीं कक्षा के नतीजे का लिंक देख पाएंगे।
वेबसाइट्स | विवरण |
results.biharboardonline.com | बिहार बोर्ड रिजल्ट |
biharboardonline.bihar.gov.in | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (आधिकारिक) |
secondary.biharboardonline.com | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (माध्यमिक) |
biharboardonline.com | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
Jagran Josh | जागरण जोश एजुकेशनल न्यू वेबसाइट |
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना BSEB इंटर का एडमिट कार्ड संभाल कर रख लें। इसके अलावा रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्रों को स्कूलों से मार्कशीट और प्रमाण पत्र एकत्र करना होगा। इंटर के नतीजे घोषित होने के समय बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटें क्रैश हो सकती हैं, तो आप जागरण जोश Jagranjosh.com पर जाकर अपने अंक देख सकेंगे।
ये भी पढ़े: Bihar Board 12th Result 2024
Comments
All Comments (0)
Join the conversation