BSEB OFSS Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, 18 मई तक करें जल्द Registration

Last Updated: May 14, 2026, 19:42 IST

BSEB OFSS 11 Admission 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड ने 2026-28 सेशन के लिए एडमिशन की लास्ट डेट 18 मई, 2026 तक बढ़ा दी है। स्कूलों को प्रतिदिन एडमिशन का रिकॉर्ड फिल करना होगा, जिसकी लास्ट डेटा प्रविष्टि और सत्यापन की लास्ट डेट 19 मई, 2026 कर दी गई है।

BSEB OFSS Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, 18 मई तक करें जल्द Registration
BSEB OFSS Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, 18 मई तक करें जल्द Registration

BSEB OFSS Admission 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEH) ने 11वीं के OFSS एंट्रेंस की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। शैक्षणिक सेशन 2026-28 के लिए ऑनलाइन सुविधा के तहत अपने बच्चे का एडमिशन कराने की रिवाइज्ड डेट 18 मई, 2026 कर दी गई है। पहली मेरिट लिस्ट में सीटें अलॉट किए गए छात्रों को दिए गए टाइम के भीतर एडमिशन संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। 

पहले रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 मई निर्धारित थी, लेकिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक और छात्रों की मांग को देखते हुए बोर्ड ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जो छात्र सेशन 2026-28 के लिए आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर लें।

BSEB 11वीं एडमिशन 2026 का नया शेड्यूल

BSEB 11वीं से जुड़ी रिवाइज्ड डेट्स की जानकारी नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड का नाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)

नामांकन पोर्टल

OFSS Bihar

रजिस्ट्रेशन की नई लास्ट डेट 

18 मई 2026

रजिस्ट्रेश फीस 

₹350/-

पहली मेरिट लिस्ट (एक्सपेक्टेड)

जून 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

ofssbihar.org

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

एडमिशन नामांकन फॉर्म भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.org पर लॉगिन करें।
  2. होमपेज पर "Common Application Form (CAF)" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, रोल कोड और जन्म तिथि फिल करें। 
  4. छात्र अपनी पसंद के अनुसार कम से कम 10 और अधिकतम 20 कॉलेजों/स्कूलों का ऑप्शन चुनें।
  5. ₹350 के रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद (Acknowledgement Slip) का प्रिंट जरूर ले लें।

मेरिट लिस्ट और चयन

  • मेरिट लिस्ट: रजिस्ट्रेश प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, बोर्ड छात्रों के 10वीं के मार्क्स और उनके द्वारा चुने गए कॉलेजों के आधार पर पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
  • स्लाइड अप प्रक्रिया: यदि किसी छात्र को उसकी पसंद का कॉलेज नहीं मिलता है, तो वह नामांकन लेने के बाद 'स्लाइड अप' ऑप्शन का उपयोग कर सकता है।
  • सीटों की संख्या: बिहार के हजारों इंटर कॉलेजों में लाखों सीटों पर नामांकन होना है, इसलिए छात्र अधिक से अधिक कॉलेजों का ऑप्शन भरें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 14, 2026, 19:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News