UP TET 2026: 3.96 लाख छात्रों के एग्जाम हो सकते है एक ही दिन, देखें क्या है पूरी डिटेल्स
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSB) शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 में शामिल होने वाले करीब 3.96 लाख छात्रों के लिए बड़ी राहत जैसा है। छात्रों के लिए एग्जाम एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, सेंटर्स भी एक ही होंगे।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। नए गठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने एग्जाम आयोजन की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का संकेत दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार, लगभग 3.96 लाख ऐसे छात्र है, जिन्होंने प्राथमिक (Primary) और उच्च प्राथमिक (Upper Primary) दोनों लेवल के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, उन्हें अब अलग-अलग दिनों या अलग सेंटर्स पर भटकना नहीं पड़ेगा।
एक ही दिन में दो अलग-अलग शिफ्तों में एग्जाम कराए जाने से इन छात्रों को एग्जाम सेंटर के जनपद में दो बार नहीं जाना-आना पड़ेगा। इसके अलावा केवल प्राथमिक स्तर की UP TET के लिए करीब 7.84 लाख व उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए 12.12 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किए हैं।
UP TET 2026: एग्जाम का नया एक्सपेक्टेड शेड्यूल
आयोग द्वारा प्रस्तावित एग्जाम का टाइम टेबल जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण जानकारी |
| एग्जाम का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 |
| कुल छात्र (दोनों स्तर) | लगभग 3.96 लाख (राहत पाने वाले) |
| एग्जाम की एक्सपेक्टेड डेट्स | 2, 3 और 4 जुलाई 2026 |
| शिफ्ट 1 (प्राथमिक स्तर - Paper I) | सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| शिफ्ट 2 (उच्च प्राथमिक - Paper II) | दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
छात्रों के लिए क्या होंगे बड़े फायदे?
आयोग के इस फैसले से छात्रों को कई लेवल पर लाभ मिलने वाला है:
- आवागमन की सुविधा: एक ही दिन एग्जाम होने से दूसरे शहर जाने वाले छात्रों को रुकने या बार-बार यात्रा करने की जरूरत नहीं होगी।
- एग्जाम सेंटर: कोशिश की जा रही है कि दोनों पेपर के लिए एक ही एग्जाम सेंटर एलोट किया जाए।
- मानसिक तनाव में कमी: एक ही दिन में प्रक्रिया पूरी होने से अभ्यर्थी अन्य भर्ती एग्जाम (जैसे Super TET) की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
UP TET 2026: एग्जाम का स्वरूप
दोनों लेवलो के लिए एग्जाम का पैटर्न निम्नलिखित रहेगा:
1. प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5):
- कुल प्रश्न: 150 (MCQs)
- सब्जेक्ट: बाल विकास, भाषा-I (हिंदी), भाषा-II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत), गणित और पर्यावरण अध्ययन।
2. उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8):
- कुल प्रश्न: 150 (MCQs)
- सब्जेक्ट: बाल विकास, भाषा-I, भाषा-II और विषय संबंधित (विज्ञान-गणित या सामाजिक अध्ययन)।
एडमिट कार्ड और महत्वपूर्ण निर्देश
- एडमिट कार्ड: आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जून 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।
- पहचान पत्र: एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ अपने मूल फोटो पहचान पत्र और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (Training Certificate) की कॉपी साथ ले जाना न भूलें।
यहां भी पढ़े: PPHT 2026 Admit Card: बी.फार्मेसी और डी.फार्मेसी एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, तुरंत करें Download
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.