BSNL SET Exam Date 2026 OUT: बीएसएनएल सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी एग्जाम डेट जारी, जानें एडमिट कार्ड कब आएगा?

Last Updated: May 29, 2026, 07:14 IST

BSNL SET Exam Date 2026 OUT: बीएसएनएल ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे इस लेख में एग्जाम शेड्यूल और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी देख कर सकते हैं। 

BSNL SET Exam Date 2026 OUT: बीएसएनएल सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी एग्जाम डेट जारी, जानें एडमिट कार्ड कब आएगा?
BSNL SET Exam Date 2026 OUT: बीएसएनएल सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी एग्जाम डेट जारी, जानें एडमिट कार्ड कब आएगा?

BSNL Senior Executive Trainee Exam Date 2026 OUT: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए एग्जाम डेट जारी कर दी है। उम्मीदवार जिन्होने इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा है, वे अब आधिकारिक पोर्टल से bsnl.co.in एग्जाम शेड्यूल नोटिस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा 5 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। 

BSNL SET Exam 2026-हाइलाइट्स

बीएसएनएल एसईटी परीक्षा में 200 सवाल पूछे जाएंगे और हर सवाल 1 अंक का होगा। पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में बीएसएनएल सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती परीक्षा 2026 से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

संगठन का नाम

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL)

पद का नाम

सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET)

स्ट्रीम

टेलीकॉम एवं फाइनेंस

कुल रिक्तियां

120

परीक्षा तिथि

5 जुलाई 2026 (रविवार)

प्रश्नों की संख्या

200

नेगेटिव मार्किंग

0.25 अंक

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू

आधिकारिक वेबसाइट

bsnl.co.in

BSNL Senior Executive Trainee Exam 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?

बीएसएनएल अधिसूचना के अनुसार, सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 120 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें से सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी डीआर टेलीकॉम स्ट्रीम के 95 पद और सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी डीआर फाइनेंस स्ट्रीम के 25 पद शामिल है। 

BSNL Senior Executive Trainee Exam Date 2026 Notice PDF

Screenshot 2026-05-29 070139

बीएसएनएल सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी एडमिट कार्ड कब आएगा?

बीएसएनएल सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी परीक्षा 5 जुलाई 2026 को होगी। ऐसे में एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4 से 5 दिन पहले जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन विवरण की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 29, 2026, 07:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News