[OUT] BTEUP Odd Semester Admit Card 2025: bteup.ac.in से डाउनलोड करें बीटीईयूपी एडमिट कार्ड, ये रहा UPBTE हॉल टिकट लिंक

Last Updated: Nov 13, 2025, 10:09 IST

BTEUP Odd Semester Admit Card 2025 Download: बीटीईयूपी विषम सेमेस्टर एडमिट कार्ड 2025, उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा परिषद (BTEUP) द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कोर्सों के विभिन्न विषयों के लिए उपलब्ध किया गया है। जिन छात्र-छात्राओं ने विषम सेमेस्टर परीक्षा (Odd Semester Exam) के लिए आवेदन किया है, वे अपना रोल नंबर दर्ज करके आसानी से UPBTE हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए Direct Link से आप अपना BTEUP एडमिट कार्ड 2025 प्राप्त कर सकते हैं।

BTEUP एडमिट कार्ड 2025 OUT
BTEUP एडमिट कार्ड 2025 OUT

BTEUP Odd Semester Admit Card 2025 OUT: उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा परिषद (BTEUP) ने 12 नवंबर 2025 को विषम सेमेस्टर (ODD SEM.) परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके इसे BTEUP की आधिकारिक वेबसाइट www.bteup.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 17 नवंबर 2025 से 2 जनवरी 2025 तक आयोजित होंगी, जबकि स्पेशल बैक पेपर परीक्षाएं 17 नवंबर 2025 से 5 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, क्योंकि इसके बिना छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Screenshot 2025-11-13 100833

BTEUP Admit Card 2025 sarkari result

सभी BTEUP छात्रों के लिए खुशखबरी! उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद आगामी नवंबर-दिसंबर परीक्षाओं के लिए 2025 एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षाएँ 17 नवंबर से शुरू होंगी। जारी होने के बाद, सभी छात्रों को बिना देर किए BTEUP की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। कृपया ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

BTEUP Admit Card 2025 Official Website क्या है?

BTEUP एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक रूप से www.bteup.ac.in पर जारी कर दिए गए है। छात्र अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके इस वेबसाइट पर जाकर ऑड सेमेस्टर परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। 

BTEUP एडमिट कार्ड 2025 हाइलाइट्स

बीटीईयूपी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के बाद छात्रों को उस पर दर्ज सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे नाम, जन्मतिथि, फोटोग्राफ, स्ट्रीम, हस्ताक्षर आदि — ध्यानपूर्वक चेक करनी चाहिए। यदि किसी भी विवरण में त्रुटि हो, तो तुरंत संबंधित कॉलेज या परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें। बीटीईयूपी 2025 परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में दी गई है।

परीक्षा बोर्ड का नाम प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (बीटीईयूपी)
परीक्षा का नाम बीटीईयूपी परीक्षा 2025
के लिए आयोजित यूजी, पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम
बीटीईयूपी परीक्षा तिथि 2025  17 नवंबर से शुरू
बीटीईयूपी एडमिट कार्ड 2025 तिथि 12 नवंबर 2025
प्रवेश पत्र उपलब्धता का तरीका ऑनलाइन मोड
लॉगिन क्रेडेंशियल आवश्यक नामांकन संख्या और पासवर्ड/जन्म तिथि
आधिकारिक वेबसाइट www.bteup.ac.in

bteup.ac.in admit card Download Link

उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने नवंबर-दिसंबर परीक्षाओं के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर BTEUP एडमिट कार्ड 2025 लिंक एक्टिव कर दिया गया है।  छात्र आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल (नामांकन संख्या और पासवर्ड) भरकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

BTEUP Admit Card 2025 ODD Semester

यहां क्लिक करें

BTEUP Exam Date 2025 ODD Sem

डाउनलोड करें

UPBTE Admit Card: BTEUP एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से बीटीईयूपी एडमिट कार्ड 2025 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं।

  • मेनू बार पर दिए गए "Login" विकल्प का चयन करें और "Student Login" सेक्शन पर क्लिक करें।

  • अब एक नया पेज खुलेगा, वहां छात्र अपने नामांकन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।

  • फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • बीटीईयूपी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

UP Polytechnic Admit Card 2025 पर उल्लिखित विवरण

बीटीईयूपी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी को जरूर चेक करें।यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट पर निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होती है।

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. परीक्षा का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. फोटो
  5. हस्ताक्षर
  6. रोल नंबर
  7. परीक्षा केंद्र
  8. परीक्षा का दिन और तिथि
  9. परीक्षा का समय
  10. सहित अन्य डिटेल्स

BTEUP एडमिट कार्ड 2025 में गलतियां होने पर क्या करें?

अपना BTEUP एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के बाद, उस पर दिए गए विवरण, जैसे आपका नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, विषय कोड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी, को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यदि आपको कोई त्रुटि या विवरण छूटा हुआ दिखाई दे, तो तुरंत अपने संकाय सदस्य (faculty member) या विभागाध्यक्ष (Head of Department से संपर्क करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 13, 2025, 10:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News