CBSE Class 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं परिणाम results.cbse.nic.in पर होगा घोषित, डिजिलॉकर, उमंग ऐप से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
CBSE Class 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। जिन छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा दी थी, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और Digilocker और उमंग ऐप से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करने होंगे।
CBSE Class 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही वर्ष 2026 की कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा (सत्र 1) के परिणाम घोषित करने वाला है। माना जा रहा है कि इस बार परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में पहले जारी किए जा सकते हैं। दरअसल, यह बदलाव बोर्ड परीक्षाओं के दूसरे चरण को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जो मई 2026 में आयोजित होने वाला है। इस वर्ष लगभग 43 लाख छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, जिनमें करीब 25 लाख छात्र कक्षा 10वीं के हैं। बोर्ड ने उत्तर कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब रिजल्ट जारी होने वाला है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा छात्र आधिकारिक वेबसाइट से और डिजिलॉकर और उमंग ऐप से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Don’t wait till result day-set up your DigiLocker account now and stay ready.
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 13, 2026
🔗https://t.co/pSvg3mGnPS
📌 Note:
Students without an APAAR ID need to create their account.
Students with an APAAR ID linked to CBSE will receive their mark sheets in DigiLocker’s Issued Documents… pic.twitter.com/f42lxNlGVF
CBSE Class 10th Result 2026 Kab Aayega?
CBSE कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर यह है कि रिजल्ट अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह के आसपास जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी तक Central Board of Secondary Education (CBSE) ने आधिकारिक तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है।
छात्र अपना CBSE 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके चेक कर सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker, SMS और UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध होगी, ताकि वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने पर भी छात्र आसानी से अपना परिणाम देख सकें।
CBSE Class 10th Result 2026 Official Website Link
छात्र नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपना सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 देख मार्कशीट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
results.cbse.nic.in
-
cbse.gov.in
-
results.nic.in
-
results.digilocker.gov.in
-
umang.gov.in
-
cbse.nic.in
DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 की डिजिटल मार्कशीट?
छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 की डिजिटल मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में DigiLocker ऐप खोलें।
-
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार से लॉग इन करें।
-
‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं।
-
वहां CBSE का विकल्प चुनें।
-
‘Class 10 Marksheet 2026’ पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें।
-
आपकी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी, जिसे आप कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।
UMANG ऐप से CBSE 10वीं का परिणाम 2026 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र UMANG ऐप के माध्यम से अपनी CBSE कक्षा 10 परिणाम 2026 की मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
अपने मोबाइल में UMANG ऐप इंस्टॉल करें।
-
मोबाइल नंबर से रजिस्टर या लॉगिन करें।
-
सर्च बार में CBSE लिखें या Education सेक्शन में जाएं।
-
CBSE Board विकल्प पर क्लिक करें।
-
Class 10 Result 2026 लिंक चुनें।
-
अपनी जरूरी जानकारी (क्रेडेंशियल्स) भरें।
-
रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
CBSE Class 10th Result 2026: पासिंग क्राइटेरिया क्या है?
CBSE कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यह 33% अंक थ्योरी और प्रैक्टिकल/इंटरनल असेसमेंट दोनों में अलग-अलग हासिल करने होते हैं। यानी किसी एक भाग में कम अंक होने पर छात्र उस विषय में फेल माना जा सकता है। सभी विषयों में पास होने पर ही छात्र को कुल मिलाकर पास घोषित किया जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में बोर्ड छात्रों को पास कराने के लिए ग्रेस मार्क्स भी प्रदान कर सकता है।
सीबीएसई 10वीं परिणाम 2026: मई में होगी CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा
Central Board of Secondary Education इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो बार आयोजित करेगा। दूसरी परीक्षा 15 मई से 1 जून 2026 के बीच आयोजित होगी। जल्द ही बोर्ड आधिकारिक टाइम टेबल जारी करेगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.