CBSE Class 12 Result 2026: वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल-19 मई से शुरू होगी प्रक्रिया, यहां देखें शेड्यूल

Last Updated: May 16, 2026, 12:43 IST

CBSE ने 12वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए 19 मई 2026 से मार्क्स वेरिफिकेशन, आंसर-शीट की फोटोकॉपी और री-इवैल्यूएशन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने की ऑफिशियल घोषणा की है। मूल्यांकित आंसर-शीट की फोटोकॉपी के लिए छात्र 22 मई तक और री-इवैल्यूएशन के लिए 26 से 29 मई 2026 तक रजिस्टर कर सकते हैं। बाकी, छात्र यहां से जानें सभी डिटेल्स।

CBSE Class 12 Result 2026: वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल-19 मई से शुरू होगी प्रक्रिया, यहां देखें शेड्यूल
CBSE Class 12 Result 2026: वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल-19 मई से शुरू होगी प्रक्रिया, यहां देखें शेड्यूल

CBSE Class 12th Marks Verification 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई 2026 को 12वीं एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 85.20% छात्र पास हुए हैं। रिजल्ट आने के बाद कई स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जो अपने मार्क्स को लेकर काफी चिंता में है। उन्हें लगता है कि उनको उनकी मेहनत के मुताबिक नंबर काफी कम मिले हैं।

ऐसे में CBSE ने 12वीं रिजल्ट के बाद घोषणा की है कि वह सेशन 2025-26 के लिए वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की सुविधा शुरू करने जा रहा है। साथ ही, इसी साल CBSE ने स्कोर को जोड़ते समय कोई गलती न हो, उसके लिए ऑन स्क्रीन मार्किंग की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी।  

CBSE कब से शुरू करेगा ये प्रक्रिया? 

CBSE 19 मई 2026 से ऑनलाइन आंसर-शीट के लिए वेरिफिकेशन, फोटोकॉपी प्राप्त करने और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया को शुरू करने जा रहा है। CBSE की और से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिस के अनुसार यह आंसर-कॉपियों की फोटोकॉपी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 मई 2026 तक रात 11:55 बजे तक चलेगी। 

CBSE द्वारा जारी किया गया ऑफिशियल नोटिस - यहां क्लिक करें

वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन का पूरा शेड्यूल 

CBSE ने नोटिस में बताया कि वह यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन करेंगे। साथ ही, दिए गए टाइम पीरियड के बाद वह किसी भी छात्र की रिक्वेस्ट नहीं लेंगे। छात्र इस प्रक्रिया की सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।  

प्रक्रिया शुरुआती डेट्स  लास्ट डेट्स 
मूल्यांकित आंसर-शीट की फोटोकॉपी के लिए रजिस्ट्रेशन  19 मई 2026 22 मई 2026
मार्क्स का वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन विंडो 26 मई 2026 29 मई 2026
सप्लीमेंट्री/इंप्रूवमेंट एग्जाम  15 जुलाई 2026 (तय) --

वेरिफिकेशन, फोटोकॉपी और री-इवैल्यूएशन - समझिए तीनों स्टेप्स का पूरा प्रोसेस 

CBSE द्वारा जारी यह री-चेकिंग प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन स्टेप्स में पूरी होती है। छात्रों को इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए तीनों स्टेप्स को पार करना होगा। वे सीधा री-इवैल्यूएशन के प्रोसेस पर नहीं जा सकते हैं।

1. मार्क्स का वेरिफिकेशन 

इस स्टेप में बोर्ड केवल यह चेक करता है कि आपकी आंसर- शीत के सभी मार्क्स को सही तरीके से जोड़ा गया है या नहीं। इसके अलावा यह भी देखा जाता है कि कोई आंसर बिना चेक किए तो नहीं छूट गया है।

2. आंसर शीट की फोटोकॉपी पाना 

यदि छात्र वेरिफिकेशन के बाद भी संतुष्ट नहीं होते, तो वे अपनी चेक हुई आंसर-शीट की स्कैन की गई डिजिटल कॉपी ऑनलाइन मंगवा सकते हैं। साथ ही, छात्र इसे खुद भी देख सकते हैं, कि उन्हें किस सवाल पर कितने नंबर मिले हैं।

3. री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया

फोटोकॉपी देखने के बाद, अगर छात्र को लगता है कि किसी खास प्रश्न का आंसर सही होने के बावजूद उसे मार्किंग स्कीम के तहत सही नंबर नहीं मिले, तो वह केवल उसी विशेष प्रश्न के लिए ही री-इवैल्यूएशन करवाने के लिए चैलेंज कर सकता है।

CBSE ने 12वीं के रिजल्ट 2026 विवाद पर ऑफिशियल बयान जारी किया

 

वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन? 

वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन का पोर्टल लाइव होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। साथ ही, लास्ट डेट से पहले अप्लाई भी कर सकते हैं। 

  1. CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर एक्टिव होने वाले "Apply for Verification/Re-evaluation Class XII - 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी फिल करके लॉगिन करें।
  4. आप जिस सब्जेक्ट या प्रश्न के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें।
  5. निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें और कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 16, 2026, 12:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News