नोएडा की रक्षा CBSE कक्षा 12वीं की ऑल इंडिया टॉपर
CBSE ने रविवार को 12वी कक्षाका परिणाम घोषित कर दिया। कुल 82.02 फीसद विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियां आगे रहीं। शीर्ष चार की सूची में तीन छात्राएं हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को 12वी कक्षाका परिणाम घोषित कर दिया। कुल 82.02 फीसद विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियां आगे रहीं। शीर्ष चार की सूची में तीन छात्राएं हैं। कुल 87.50 फीसद छात्राएं पास हुई हैं, जो छात्रों के मुकाबले 9.5 फीसद अधिक हैं। 500 में से 498 अंक लेकर नोएडा के रक्षा गोपाल ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल की विज्ञान संकीय की छत्रा भूमि सांवत ने 497 है। चंडीगढ़ के भवन विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा मन्नत लूथरा ने 496 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है| दोनों कॉमर्स संकाय से हैं|
12वीं परीक्षा परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) आरके पुरम के छात्र शगुन गोयल व छात्रा ओजस्वी मलिक ने संयुक्त रूप से दिल्ली में टॉप किया है। दोनों को 98.8 फीसद अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर बेपटिस्ट कान्वेंट स्कूल पटपड़गंज के मोहित मेहता रहे हैं। मोहित को 98.6 फीसद अंक प्राप्त हुए हैं। शगुन गोयल कंप्यूटर साइंस वर्ग के छत्र हैं और ओजस्वी मलिक हयूमिनिटीज की छात्रा हैं। जबकि दिल्ली में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले मोहित मेहता कॉमस वर्ग के छात्र हैं।
सीबीएसई की 9 मार्च 2017 से 29 अप्रैल 2017 तक हुई 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम में पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष गिरावट आई है | तिरुअनंतपुरम जोन का पास फीसद सबसे बेहतर रहा | राजधानी से प्रकाशित दैनिक जागरण अखबार के द्वारा साभार|
Board Exam Result 2017 चेक करने से पहले उसका महत्त्व जान लें, हो सकता है आपकी सोच पूरी तरह बदल जाए
इन पाँच तरीकों से बना सकते गणित को एक सरल और रोचक विषय, परीक्षा में आएंगे पूरे नंबर