CG 10th 12th Result 2025 Date: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे मई में जारी किए जाने की उम्मीद है। स्टूडेंट अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in. पर जाकर देख सकते हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद स्टूडेंट अपनी मार्कशीट स्कूल से हासिल कर सकते हैं। पिछले साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 2024 का रिजल्ट 9 मई, 2024 को दोपहर 12.30 बजे घोषित किया गया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट आगे पूरा डिटेल्स देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड की महत्वपूर्ण तिथियां
जो स्टूडेंट्स छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में शामिल हुए थे, वह अपने CG बोर्ड रिजल्ट को ऑनलाइन देख सकेंगे। क्लास 10, 12 के रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख को जानने के लिए स्टूडेंट नीचे दी गई टेबल को भी देख सकते हैं -
बोर्ड | विवरण |
CGBSE कक्षा 10 एग्जाम डेट 2025 | 3 से 24 मार्च 2025 |
CGBSE कक्षा 12 एग्जाम डेट 2025 | 1 से 28 मार्च 2025 |
CGBSE कक्षा 10 रिजल्ट 2025 डेट | मई 2025 |
CGBSE कक्षा 12 रिजल्ट 2025 डेट | मई 2025 |
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण हाइलाइट्स
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी जरूरी हाइलाइट्स को नीचे टेबल के जरिए बताया गया है, जिसे स्टूडेंट आसानी से समझ सकते हैं।
बोर्ड का नाम | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल |
एग्जाम का नाम | CG बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2025
CG बोर्ड हायर सेकेंड्री रिजल्ट 2025 |
रिजल्ट का नाम | CG बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025
CG बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | cgbse.nic.in. |
लेटेस्ट अपडेट | अभी जारी नहीं है |
CG बोर्ड रिजल्ट 2025 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
स्टूडेंट अपने छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट 2025 ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को देखकर स्टूडेंट्स अपना कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
स्टेप 1 छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना होगा।
स्टेप 2 होम पेज “CGBSE हाई स्कूल रिजल्ट 2025” या “CGBSE उच्चतर माध्यमिक रिजल्ट 2025” पर क्लिक करें
स्टेप 3 स्क्रीन पर आपको अपना रिजल्ट दिख जाएगा, सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4 CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिख जाएगा।
स्टेप 5 जिसके बाद स्टूडेंट अपना रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 6 रिजल्ट को स्टूडेंट अब डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
CG बोर्ड रिजल्ट 2025 डिटेल्स
नीचे दिए गए विवरण ऑनलाइन CGBSE 2025 बोर्ड रिजल्ट स्कोरकार्ड में लिखे होते हैं। नीचे दिए गए विवरणों की डिटेल्स देखें।
- रोल नंबर
- स्टूडेंट का नाम
- माता - पिता/ अभिभावक का नाम
- स्कूल कोड
- सेंटर कोड
- सब्जेक्ट का नाम
- प्रैक्टिकल और थ्योरी के कुल मार्क्स
- डिवीजन
SMS के जरिए CG रिजल्ट 2025 को कैसे चेक करें?
जिन स्टूडेंट को छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2025 को देखने में कोई परेशानी होती है, वे अपना कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट SMS के जरिए भी देख सकते हैं। नीचे SMS के जरिए रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए स्टेप्स दिए गए हैं।
- क्लास 10 CG बोर्ड रिजल्ट 2025 CG10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें
- CG बोर्ड 12 रिजल्ट 2025 के लिए CG12 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें।
- SMS 56263 पर भेजें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation