CG TET Question Paper 2024: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 23 जून को सीजी टेट परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की है। परीक्षा राज्य भर में फैले विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई। उम्मीदवार जो अपनी परीक्षा दे चुके हैं, इसलिए वे अपने अंकों की गणना करने के लिए सीजी टेट क्वेश्चन पेपर PDF का इंतजार कर रहे हैं। यहाँ हमने इस लेख में नीचे डाउनलोड करने के लिए CG TET प्रश्न पत्र 2024 PDF किए है। पेपर में प्रश्नों की प्रवृत्ति, सेक्शनल टाइमिंग और अंक वितरण के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए CG TET प्रश्न पत्र 2024 PDF डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक खोजने के लिए आगे स्क्रॉल करें।
ये भी पढ़ें: ABVMU Result 2024 OUT: यूपी सीएनईटी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट
CG TET Question Paper in Hindi PDF: छत्तीसगढ़ टेट क्वेश्चन पेपर 2024
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) द्वारा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर CG TET 2024 परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा में हजारों इच्छुक शिक्षकों ने भाग लिया, जो छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए अनिवार्य योग्यता है। परीक्षा दो पेपरों में आयोजित की गई थी - पेपर 1 बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के लिए, और पेपर 2 उम्मीदवार द्वारा चुने गए विशिष्ट विषय के लिए। दोनों पेपर ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित किए गए थे।
CG TET Question Paper 2024 PDF डाउनलोड लिंक
अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में दिए गए लिंक से आसानी से सीजी टीईटी प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
CG TET Question Paper 2024 | PDF डाउनलोड लिंक |
सीजी टेट पेपर 1 पीडीएफ (बाल विकास और शिक्षाशास्त्र) | |
सीजी टेट पेपर 2 पीडीएफ | डाउनलोड करें |
ये भी पढ़ें: UPCATET Result 2024 OUT: यूपी कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड
CG TET Answer Key 2024
CG TET उत्तर कुंजी 2024 अभी तक आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है। हालाँकि, आप उम्मीद कर सकते हैं कि इसे जल्द ही छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CPEB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। सटीक तिथि पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आई है, लेकिन यह आमतौर पर परीक्षा के कुछ हफ्तों के भीतर जारी हो जाती है।
सीजी टीईटी 2024 शिफ्ट का समय क्या है?
सीजी टीईटी परीक्षा आज 23 जून को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 के लिए शिफ्ट का समय सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और पेपर 2 के लिए दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:45 बजे तक है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवश्यक औपचारिकताएँ पूरी करने के लिए परीक्षा समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुँचें।
पेपर | परीक्षा का समय |
पेपर 1 | सुबह 09:30 से दोपहर 12:15 तक |
पेपर 2 | दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:45 बजे तक |
CG TET Question Paper 2024 PDF Download Kaise Kare?
2024 के लिए आधिकारिक CG TET प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए चरणों को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट- vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
- 'पेपर' टैब पर क्लिक करें।
- 'TET 2024 पेपर' लिंक पर क्लिक करें।
- CG TET पेपर 1 या पेपर 2 प्रश्न पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- पेपर पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
जो अभ्यर्थी आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे यहां जागरण जोश CGTET मॉक टेस्ट देख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation