CGPSC Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Jun 27, 2026, 13:16 IST

CGPSC Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सब-इंस्पेक्टर प्रीलिम्स की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

CGPSC Admit Card 2026
CGPSC Admit Card 2026

CGPSC Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर सब-इंस्पेक्टर प्रीलिम्स की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा दिनांक 12 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

CGPSC Admit Card 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

फिजिकल टेस्ट को पास करने वाले उम्मीदवार ही छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर प्रीलिम्स परीक्षा देने के पात्र है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 341 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएंगी और ये भर्तियां सब इंस्पेक्टर कैडर/पुलिस सूबेदार/प्लाटून कमांडर आदि के लिए की जाएंगी। ऑफिशियल डेटा के अनुसार, छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 63,342 उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। आप नीचे टेबल में प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है। 

छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

CGPSC Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट) ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। बाकी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)

पद का नाम 

सब-इंस्पेक्टर 

रिक्त पदों की संख्या 

341 

परीक्षा का नाम 

छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर प्रीलिम्स परीक्षा 2026

परीक्षा की तिथि 

12 जुलाई 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

27 जून 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

psc.cg.gov.in 

CGPSC Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक शारीरिक माप/दक्षता परीक्षा, प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, अंतिम शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और इंटरव्यू शामिल है। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • CGPSC Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

CGPSC Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप निम्नलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार का नाम

  • रजिस्ट्रेशन नंबर 

  • रोल नंबर

  • परीक्षा का नाम

  • परीक्षा की तिथि और समय

  • रिपोर्टिंग टाइम 

  • फोटोग्राफ

  • हस्ताक्षर

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 27, 2026, 13:16 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News