CSE 2025 Result Highlights: टॉप 25 में कितने पुरुष और कितनी महिलाएं? यहां देखें रिजल्ट हाई लाइट्स

Last Updated: Mar 6, 2026, 17:27 IST

CSE 2025 के परिणाम में टॉप 25 सफल उम्मीदवारों में कुल 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। वहीं कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सिविल सेवाओं के लिए अनुशंसित किया गया है, जिनमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं हैं। 

CSE 2025 Result Highlights: टॉप 25 में कितने पुरुष और कितनी महिलाएं? यहां देखें रिजल्ट हाई लाइट्स
CSE 2025 Result Highlights: टॉप 25 में कितने पुरुष और कितनी महिलाएं? यहां देखें रिजल्ट हाई लाइट्स

UPSC Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 6 मार्च 2026 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। बता दें कि टॉप 25 सफल उम्मीदवारों में कुल 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित कई प्रमुख सेवाओं के लिए किया जाता है।

टॉप 25 में कितने पुरुष और कितनी महिलाएं: 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉप 25 सफल उम्मीदवारों में कुल 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में महिला उम्मीदवारों की भागीदारी और सफलता लगातार बढ़ रही है।

प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा हाई लाइट्स: 

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,76,793 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 14,161 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए, जो अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी। इसके बाद 2,736 उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए चयनित किया गया।

UPSC CSE 2025: प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा हाई लाइट्स स्टैट्स

फेज 

विवरण

आँकड़े

कुल आवेदन

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार

9,37,876

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार

प्रीलिम्स में उपस्थित अभ्यर्थी

5,76,793

मेन्स के लिए क्वालिफाई

प्रीलिम्स पास कर मेन्स में पहुंचे उम्मीदवार

14,161

मेन्स परीक्षा

लिखित (Main) परीक्षा आयोजित

अगस्त 2025

इंटरव्यू के लिए चयन

पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए क्वालिफाई

2,736

अंतिम चयन

विभिन्न सेवाओं के लिए 

958

कितने पुरुष और कितनी महिलाओं का हुआ चयन:

बात दें कि फाइनल रिजल्ट में कुल 958 उम्मीदवारों की सिफारिश विभिन्न सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए की गई है। इनमें 659 पुरुष और 299 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। साथ ही 42 दिव्यांग उम्मीदवारों को भी चयनित किया गया है, जिनमें ऑर्थोपेडिक, दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित और बहु-दिव्यांग श्रेणियों के छात्र शामिल हैं।

टॉप-5 रैंकर कौन है?

UPSC CSE 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने मेडिकल साइंस को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था और AIIMS जोधपुर से MBBS की पढ़ाई की है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रहीं, जिन्होंने अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीई किया है और सोशियोलॉजी को ऑप्शनल विषय चुना था। तीसरे स्थान पर आकांक्ष धुल, चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला और पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर रहे।

UPSC Topper 2025 Anuj Agnihotri: डॉक्टर से IAS तक का सफर, AIIMS जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, पढ़ें सफलता की कहानी

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 6, 2026, 17:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News