UPSC Topper 2025 Anuj Agnihotri: डॉक्टर से IAS तक का सफर, AIIMS जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, पढ़ें सफलता की कहानी

Last Updated: Mar 6, 2026, 18:50 IST

Anuj Agnihotri UPSC Topper 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. AIIMS जोधपुर से MBBS करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया। राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले अनुज ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर यह सफलता पाई।

UPSC Topper 2025 Anuj Agnihotri: डॉक्टर से IAS तक का सफर, AIIMS जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, पढ़ें सफलता की कहानी
UPSC Topper 2025 Anuj Agnihotri: डॉक्टर से IAS तक का सफर, AIIMS जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, पढ़ें सफलता की कहानी

UPSC Topper 2025: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में AIIMS जोधपुर से MBBS करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया। राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले अनुज ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर यह सफलता पाई। उनकी कहानी हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। चलिए पढ़ें उनकी सफलता की पूरी कहानी. 

कौन हैं UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री?

अनुज अग्निहोत्री ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR-1) हासिल कर देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी सफलता हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और स्पष्ट रणनीति के दम पर उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

साधारण परिवार से है नाता

अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के छोटे से शहर रावतभाटा के रहने वाले हैं। साधारण परिवार से आने वाले अनुज बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखा और लगातार मेहनत करते हुए इस बड़ी उपलब्धि को हासिल किया।

अनुज ने कहां से की है पढ़ाई

अनुज अग्निहोत्री ने अपनी मेडिकल पढ़ाई एमबीबीएस (MBBS) के रूप में AIIMS जोधपुर से पूरी की। उन्होंने वर्ष 2023 में ग्रेजुएशन पूरा किया। मेडिकल की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की।

क्या है अनुज का एलन कोटा कनेक्शन: 

यूपीएसई 2025 के ऑल इंडिया टॉपर अनुज कक्षा 10 तक रावतभाटा में पढ़ाई के बाद अनुज कोटा आए। अनुज ने वर्ष 2015-16 व 2016-17 में दो सत्रों तक कोटा में रहकर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की थी। इंस्टीट्यूट से पढ़ाई के बाद उन्होंने 2017 एम्स में आल इंडिया रैंक-215 और नीट-यूजी में आल इंडिया रैक-306 प्राप्त की थी। उनके पिता केबी अग्निहोत्री ने एलन से बातचीत में बताया कि कोटा में दो साल का सफर अनुज के लिए बहुत प्रेरणादायी रहा और बहुत कुछ सीखा।

UPSC की तैयारी और सफलता की कहानी

अनुज की सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई, सही रणनीति और निरंतर अभ्यास की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने बेसिक किताबों पर मजबूत पकड़ बनाई, समसामयिक घटनाओं पर विशेष ध्यान दिया और लगातार मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी को बेहतर बनाया। उनका मानना है कि धैर्य, अनुशासन और सही दिशा में मेहनत ही UPSC में सफलता की कुंजी है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के बारे में

UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा तीन फेज प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट में होती है। इन सभी फेज को सफलतापूर्वक पार करने वाले उम्मीदवारों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित कई प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए किया जाता है। परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों के अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाते हैं।

CSE 2025 Result Highlights: टॉप 25 में कितने पुरुष और कितनी महिलाएं? यहां देखें रिजल्ट हाई लाइट्स

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 6, 2026, 16:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News