CRPF Tradesman Recruitment 2026: सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 9195 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी

Last Updated: Apr 9, 2026, 13:05 IST

CRPF Tradesman Recruitment 2026: सीआरपीएफ ने कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन) भर्ती 2026 के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती केंद्रीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के इच्छुक महिला/पुरुष उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल 2026 से शुरू किए जाएंगे, अन्य डिटेल्स के लिए नोटिफिकेशन पीडीएफ देखें।

CRPF Tradesman Recruitment 2026 Notification PDF
CRPF Tradesman Recruitment 2026 Notification PDF

CRPF Tradesman Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन) भर्ती 2026 के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती केंद्रीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, क्योंकि विभिन्न ट्रेडों के लिए कुल 9175 रिक्तियों की घोषणा की गई है। सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 8 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक जारी रहेगा।

CRPF Tradesman Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

नोटिफिकेशन के अनुसार सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए इच्छुक महिला एवं पुरुष उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन तिथि से लेकर अन्य जरूरी डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं:

संगठन

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)

पोस्ट नाम

कांस्टेबल (तकनीकी एवं कारीगर)

कुल पोस्ट

9195

नौकरी का स्थान

अखिल भारत

सैलरी

₹21,700 – ₹69,100 (लेवल-3)

अधिसूचना दिनांक

8 अप्रैल 2026

एप्लिकेशन मोड

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

rect.crpf.gov.in

CRPF Tradesman Recruitment 2026: नोटिफिकेशन जारी 

उम्मीदवारों का चयन पीईटी, पीएसटी, सीबीटी, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट सहित कई चरणों के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ही आयोजित की जाएगी। भर्ती राज्यवार निवास स्थान के आधार पर आयोजित की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सही राज्य विवरण के साथ सावधानी से अपना आवेदन पूरा करें। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन इस लेख में उपलब्ध करा दिया है। 

सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती 2026 नोटिफिकेशन पीडीएफ लिंक 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Apr 8, 2026, 18:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News