CTET Answer Key 2026: सीटीईटी उत्तर कुंजी ctet.nic.in पर जल्द, जानें आपत्ति दर्ज करने के आसान स्टेप्स
CTET Answer Key 2026: सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 (फरवरी सत्र) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगी। परीक्षा का 21वां संस्करण 7–8 फरवरी 2026 को आयोजित हुआ था। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और आवश्यकता होने पर आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे।
CTET Answer Key 2026, Sarkari Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) जल्द ही CTET परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आंसर-की जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।आंसर-की से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अगर किसी सवाल के जवाब में गड़बड़ी दिखती है, तो आपत्ति भी दर्ज करा पाएंगे। इसके बाद बोर्ड आपत्तियों की समीक्षा करेगा और फाइनल आंसर-की जारी करेगा।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
यहां देखें: India Post GDS Result 2026
CTET Answer Key 2026: सीटीईटी री-एग्जाम नोटिस
सीटीईटी 2026 री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी गई है। बिहार के जिन दो परीक्षा केंद्रों पर 7 और 8 फरवरी को परीक्षा रद्द कर दी गई थी, वहां अब 1 मार्च को दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। संबंधित उम्मीदवार निर्धारित तिथि पर अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें।

CBSE CTET Answer Key 2026- सीटीईटी उत्तर कुंजी हाइलाइट्स
Central Teacher Eligibility Test (CTET) 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया था। अब अभ्यर्थी इसकी आधिकारिक आंसर की जारी होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर CTET Answer Key 2026 देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेपर 1 और पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर की 23 फरवरी 2026 तक जारी होने की संभावना है। आंसर की जारी होने से उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे। इससे परीक्षा के कठिनाई स्तर को समझने में भी मदद मिलेगी।
यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह प्रोविजनल आंसर की पर निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए वैध प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा और प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे जारी होने की तारीख, डाउनलोड प्रक्रिया, आपत्ति शुल्क और अन्य विवरण, नीचे दी गई तालिका में देखे जा सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का नाम | सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) |
| परीक्षा का नाम | सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 (CTET) |
| पेपर | पेपर 1 (प्राइमरी) और पेपर 2 (अपर प्राइमरी) |
| आंसर की जारी होने की तिथि | फरवरी 2026 तक (संभावित) |
| परीक्षा तिथि | 7 और 8 फरवरी 2026 |
| मार्किंग स्कीम | प्रत्येक सही उत्तर पर +1 अंक |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
| आधिकारिक वेबसाइट | ctet.nic.in |
CTET Answer Key 2026 कब आएगी?
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए, परीक्षा समाप्त होने के कुछ दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाती है। हालांकि अभी तक Central Board of Secondary Education (CBSE) की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि CTET फरवरी 2026 उत्तर कुंजी इसी महीने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Central Teacher Eligibility Test (CTET) की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें, ताकि आंसर की, आपत्ति प्रक्रिया और रिजल्ट से जुड़े सभी नवीनतम अपडेट समय पर प्राप्त कर सकें।
CTET Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?
-
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “CTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी परीक्षा शिफ्ट और पेपर का चयन करें।
-
उत्तर कुंजी PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
PDF डाउनलोड करें और अपने उत्तरों से मिलान करें।
ctet.nic.in answer key 2026: सीटेट आंसर पर आपत्ति दर्ज करने का मौका
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया जाएगा। प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
CTET आंसर की 2026 पर ऑब्जेक्शन कैसे करें?
अगर आपको CTET आंसर की में कोई जवाब गलत लगता है, तो आप तय की गई नॉन-रिफंडेबल फीस देकर उसे चैलेंज कर सकते हैं। तरीका नीचे दिया गया है:
-
CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
“Answer Key दिखाएं/Challenge करें” वाले लिंक पर क्लिक करें।
-
दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ें।
-
अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
-
लॉगिन के बाद “Submit Key Challenge” पर क्लिक करें।
-
जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें और सही उत्तर का विकल्प चुनें।
-
“Challenge के लिए चुनें” बटन दबाएं।
-
फिर “Payment करें” पर क्लिक करें।
-
क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से फीस जमा करें।
-
फीस जमा होने के बाद आपका ऑब्जेक्शन सबमिट हो जाएगा।
CTET 2026 Answer Key: अपना अनुमानित स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?
CTET 2026 की आंसर की डाउनलोड करने के बाद, अपने जवाबों को ऑफिशियल आंसर की से मिलाएं और अपने नंबर जोड़ लें। सही स्कोर निकालने के लिए नीचे दिए गए मार्किंग नियमों को ध्यान से देखें।
| मार्किंग नियम | अंक |
|---|---|
| सही उत्तर | +1 अंक |
| गलत उत्तर | 0 अंक |
| छोड़ा गया प्रश्न | 0 अंक |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं है |
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.